एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: पर्यटकों के लिए 55 दिन बाद खुला गोरखपुर का चिड़ियाघर, जानें एंट्री की टाइमिंग

UP News: बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद गोरखपुर के चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था.  शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान को 55 दिन बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है.

Gorakhpur News: गोरखपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद बंद किए गए चिड़ियाघर (शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान) को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. चिड़ियाघर के खुलने के लिए लोगों को 55 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ा है. बीते तीन माह में चिड़ियाघर में पांच जानवरों की मौत से हड़कंप मच गया था. चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इसे बंद करना पड़ा था. स्थानीय टीम के अलावा राज्य और केंद्रीय टीम ने बर्ड फ्लू फैलने की जांच की थी. चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 तक खुला रहेगा.

गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान के निदेशक विकास यादव ने बताया कि प्राणी उद्यान पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. निदेशक प्राणि उद्यान गोरखपुर के पत्र 26 मई 2025 द्वारा 43 नमूने  22 जून 2025 के 13 नमूने 15 दिनों के अन्तराल पर लगातार 2 बार भेजे गए. इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, आनन्दनगर, भोपाल, मध्यप्रदेश द्वारा क्रमशः 12 जून 2025 व 04 जुलाई 2025 को गोरखपुर कार्यालय में उपलब्ध करायी गई. रिपोर्ट में समस्त नमूने नकारात्मक (निगेटिव) पाए गए. इस प्रकार मतस्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के क्रम में 8 जुलाई 2025 को चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया.

बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि के बाद किया गया था बंद
गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में एक के बाद एक जानवरों की मौत के बाद भेजे गए सैंपल में 14 मई को तीन जानवरों की मौत बर्ड फ्लू की वजह से होने की पुष्टि हुई. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया. इसके बाद वहां तैनात अधिकारी और कर्मचारियों की भी वर्डप्रेस की जांच की गई.

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. इसके बाद 31 मई को चिड़ियाघर के अलावा शहर के कई विक्रेताओं की दुकान और उनकी औजार पर मुर्गों में बर्ड फ्लू की रिपोर्ट पास जाने के बाद हड़कंप पहुंच गया. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी आनन-फानन में बाजार में मौजूद मुर्गों को नष्ट करने के साथ ही सैनिटाइजेशन किया. 20 मई को इन सभी दुकानों पर से सैंपल लिए गए थे, जो जांच में पॉजीटिव पाए गए थे.

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा चिड़िया घर
चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव ने बताया कि बाघिन शक्ति की बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि के बाद चिड़ियाघर के 105 कर्मियों और अधिकारियों के सैंपल आरएमआरसी की टीम ने लिए गए थे. सभी को क्वारंटीन किया गया. सभी बड़े वन्य जीवों की जांच और सैनेटाइजेशन किया गया. चिडि़याघर को एहतियात के तौर पर 14 मई से 7 जुलाई तक बंद कर दिया गया. अब 15 दिनों के अंतराल पर दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इसे 8 जुलाई से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक चिड़ियाघर खुला रहेगा.

चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से ही जानवरों और पक्षियों को निगरानी में रखा गया था. उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर को खोलने के बाद भी चिकित्सकों की टीम जानवरों और पक्षियों पर लगातार नजर बनाई हुई है. भीषण गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए जानवरों की निगरानी की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
गोरखपुरः जमीन कब्जा मामलों में सख्त एक्शन के निर्देश, CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं
गोरखपुरः जमीन कब्जा मामलों में सख्त एक्शन के निर्देश, CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं

वीडियोज

'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget