एक्सप्लोरर

Gorakhpur: हाइवे पर लोगों को लूटने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार

गोरखपुर में चौरी चौरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले एक सक्रिय गैंग के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस दौरान दो बदमाश भागने में सफल हो गये.

गोरखपुर: हाइवे पर लगातार हो रही लूट की घटनाओं से पुलिस की नाक में दम करने वाले लुटेरों पर गोरखपुर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है. गोरखपुर की चौरीचौरा पुलिस ने हाइवे पर असलहे के बल पर लूट करने वाले एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है. अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी भागने में सफल हो गए. पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है.

दो साथी फरार 

गोरखपुर के चौरीचौरा थाने में सीओ चौरीचौरा दिनेश सिंह ने घटना खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौरीचौरा पुलिस ने शातिर लुटेरे विवेक पासवान उर्फ सेठ को करमहा ढाला के पास देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. सीओ चौरीचौरा ने बताया कि उसके दो साथी विजय निषाद और श्रीराम अंधेरे का फायदा उठाकर ढाल पर उतरकर फरार हो गए.

एक किलो से अधिक गांजा किया बरामद

सीओ दिनेश सिंह ने बताया कि गश्‍त के दौरान तीन लोग मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए. गश्‍ती पुलिस ने उन्‍हें चेक करने के लिए रोका. इस दौरान विवेक पासवान उर्फ सेठ के द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया. पुलिस के दौड़ाने पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वो पकड़ा गया. मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की. जो चोरी की है. पुलिस ने उनके पास से एक किलो से अधिक गांजा, तमंचा-कारतूस पुलिस ने बरामद किया है.

हाइवे लुटेरों का सक्रिय गिरोह

सीओ दिनेश सिंह ने बताया कि, पुलिस को इस घटना में कोई फायर नहीं करना पड़ा. पकड़ा गया बदमाश हाइवे का लुटेरा है. इनका एक सक्रिय गिरोह है. जिसमें विजय निषाद गैंग लीडर है. श्रीराम और विवेक हैं. ये सभी हाइवे के किनारे के रहने वाले हैं. जैसे ही इन्‍हें टारगेट मिलता है, ये उसके साथ घटना को अंजाम दे देते हैं. इसके अलावा ये हाइवे पर खड़े ट्रकों से ऑयल निकाल कर चोरी कर लेते हैं.

इसके साथ ही बैटरी चोरी कर लेना. लोड वाहनों से माल निकाल लेना. उन्‍होंने बताया कि तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है. विवेक पासवान के खिलाफ 8 मुकदमें पंजीकृत हैं. विजय निषाद के खिलाफ 10 मुकदमें पंजीकृत हैं. श्रीराम के खिलाफ 12 मुकदमें दर्ज हैं. उन्‍होंने बताया कि इनके खिलाफ गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में भी मुकदमें दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें.

पीएफआई के दिल्ली स्थित ऑफिस से मिले संवेदनशील दस्तावेज व पेन ड्राइव, यूपी एसटीएफ ने की थी छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget