एक्सप्लोरर

Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी ने छात्रों के संग की 'परीक्षा पे चर्चा', गोरखपुर के छात्र बोले- यह गुरुमंत्र काफी काम आएगा

Pariksha Pe Charcha: गोरखपुर के राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के सभागार में पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा में छात्रों ने प्रतिभाग किया. मुख्य अतिथि के तौर पर BJP के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता मौजूद रहे.

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा में पूरे देश के विद्यार्थियों को संबोधित किया. देश के अलग-अलग राज्यों के छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों ने भी उनसे अपनी जिज्ञासा से जुड़े सवाल पूछे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सादगी के साथ सबके जवाब भी दिए. गोरखपुर (Gorakhpur) के छात्रों ने उत्साहित होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया हुआ गुरुमंत्र उनके काफी काम आएगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने जो विश्वास बढ़ाया है और गैजेट्स का कम से कम प्रयोग करने की बात कही है, वह उनके भविष्य के लिए काफी सकारात्मक है.

गोरखपुर के राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा 2023 में छात्रों ने प्रतिभाग किया. मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा 2023 को स्कूल-कॉलेज में दिखाया जा रहा है. इससे छात्रों का परीक्षा को लेकर जो डर है, वह भी दूर हो गया और इसके साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

विधार्थियों को काफी फायदा होगा 
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मां के बारे में जो कुछ छात्रों को बताया है उससे उन्हें प्रेरणा मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने गैजेट्स के कम से कम प्रयोग और खुद पर ज्यादा निर्भर रहने की बात कही है. देश के अलग-अलग राज्यों से शिक्षक और अभिभावक भी उनसे जुड़े और सवाल किए. उन्होंने जो सकारात्मक जवाब दिए हैं उससे विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा.

राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हर्ष गुप्‍ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की दी हुई ज्ञानपरख बातों से परीक्षा में उन लोगों को काफी फायदा होने वाला है. उन्होंने बताया है कि खुद पर विश्वास करें और पूरी तरह से गैजेट्स पर निर्भर नहीं होने पाए. उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत करें, अच्छा परिणाम जरूर आएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी आत्मविश्वास बढ़ाया है. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की बातों से उन लोगों को काफी कुछ सीखने को मिला है. उन्होंने बताया है कि कुछ असाधारण लोग अलग ही होते हैं. इसलिए खुद पर भरोसा रखें और अपनी तैयारी भी उसी हिसाब से करें.
 
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र शुभम चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बातें बताई हैं, उनसे काफी फायदा मिलेगा. उनकी बातों से काफी कुछ सीखने को मिला है. परीक्षा में जो स्टूडेंट के मन में डर रहता है, उसे दूर करके उन्होंने जो गुरु मंत्र दिया है, उन लोगों के काम आएगा.

यह भी पढ़ें:-

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में बदरी-केदार समेत चारों धाम के कपाट खुलने की तारीखों का हुआ एलान, जानें- पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget