एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: गोरखपुर लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू, जानें- ऑनलाइन कैसे करें बुक

Vande Bharat Express: गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. आप आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट पर जाकर अपनी टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं.

Gorakhpur-Lucknow Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय यूपी दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी आज शाम को गोरखपुर पहुंचेंगे जहां वो गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे. इसके बाद गोरखपुर में बन रहे रेलवे स्टेशन का निरक्षण करेंगे और गोरखपुर से लखनऊ रूट पर हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे. जिसके बाद 9 जुलाई से ये ट्रेन नियमित रूप से गोरखपुर से लखनऊ के बीच में चलना शुरू हो जाएगी. जिसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है.

देश की हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत गोरखपुर-लखनऊ के बीच 302 किमी की दूरी 3 घंटे 15 मिनट से भी कम समय में पूरे करेगी. ये एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से सुबह 06.05 बजे चलेगी और उसी दिन सुबह 10.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी. वहीं लौटते समय लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 07.15 बजे लखनऊ से चलेगी और उसी दिन रात 11.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन बस्ती और अयोध्या स्टेशनों पर रुकेगी. 

पीएम मोदी आज दिखाएं हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस बीच इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग भी अब शुरू हो गई है. अगर आपको इस ट्रेन से यात्रा करनी है तो आप आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट पर जाकर अपनी टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं या फिर रेलवे स्टेशन काउंटर पर जाकर टिकट ले सकते हैं. यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?
- सबसे पहले आईआरसीटीसी ई-टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं या IRCTC टिकट बुकिंग एप पर लॉग इन करें 
- 'ट्रेन' का विकल्प चुने और 'बुक टिकट' पर क्लिक करें
- इसके बाद कहां से कहां तक जाना है इसके स्टेशन का नाम दर्ज करें
- यात्रा की तारीख का चयन करें और ट्रेन सर्च पर क्लिक करें
- 'वंदे भारत एक्सप्रेस' नाम से ट्रेन को सलेक्ट करें और चेयर कार या एक्जीक्यूटिव चेयर कार को सलेक्ट करें
- यात्री का विवरण भरें और भुगतान करें

आपको बता दें कि लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सात चेयर-कार और एक एग्जीक्यूटिव-कार सहित आठ कोच हैं. इस ट्रेन में कुल 556 लोग यात्रा कर सकते हैं और वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. इस ट्रेन के किराये की बात करें तो यात्रियों को गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्रा के लिए चेयर कार के लिए लगभग 724 रुपये और एक्जीक्यूटिव कार के लिए लगभग 1470 रुपये का भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें- Uniform Civil Code: सपा सांसद एसटी हसन बोले- 'मुसलमान नहीं मानेंगे यूसीसी, हमारे लिए कुरान सर्वोपरि है..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget