एक्सप्लोरर

गोरखपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी, करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Gorakhpur News: राजघाट थानाक्षेत्र के हांसपुर हावर्ट बंधे पर गुरुवार 21 अगस्‍त को दोपहर ढाई से 3 बजे के बीच जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडा चला, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

यूपी के गोरखपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूब मारपीट और लाठी डंडे चले. एक पक्ष अपनी जमीन में बाउंड्रीवाल करा रहा था. इसी बीच दूसरे पक्ष के 50 से अधिक लोग आकर मारपीट करने लगे. इस बीच कहासुनी और गाली-गलौज के बाद लाठीडंडे और ईंट-पत्‍थर चलने लगे. इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लेकर आवश्‍यक कार्रवाई कर रही है. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के राजघाट थानाक्षेत्र के हांसपुर हावर्ट बंधे पर गुरुवार 21 अगस्‍त को दोपहर ढाई से 3 बजे के बीच जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडा चला, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सड़क पर जा रहे राहगीर तेजी के साथ बाइक और स्‍कूटी लेकर भागने लगे. जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की ओर से खूब लाठी-डंडे और ईंट-पत्‍थर चलने लगे. आधे घंटे तक सड़क और उसके किनारे तांडव होता रहा. दोनों पक्षों के लोग लाठीडंडा और ईंट पत्‍थर से एक-दूसरे की पिटाई करते रहे.

जमीनी विवाद में शुरू हुआ संघर्ष

घटना का 5 और 4 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक ओर सड़क पर ईंट-पत्थर चलते रहे और दूसरी तरफ राहगीर आते-जाते भी दिखाई दे रहे हैं. हार्वर्ट बंधे के पास गुरुवार 21 अगस्त को जमीनी विवाद में संघर्ष शुरू हो गया. आरोप है कि पन्ने लाल यादव गुरुवार को दोपहर ढाई से 3 बजे के बीच के बीच रामबचन यादव, प्रिंस यादव, गोलू यादव के साथ मिलकर अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे थे.

दोनों पक्षों ने किया पथराव

इसी दौरान भज्जू यादव अपने परिचित राकेश यादव, सदानंद यादव, सचिन यादव, भोला यादव, शिवम समेत 25 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए. मौके पर निर्माण कार्य देखकर वे भड़क गए. उन्‍होंने अपने पक्ष के 50 लोगों को घटनास्थल पर बुला लिया. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर लाठी-डंडा और ईंट-पत्‍थर से हमला कर दिया. दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण का विरोध किया और गाली-गलौज मारपीट के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई. पहले लाठी डंडे चले इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे.

आधा दर्जन से अधिक घायल

इस घटना में 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं जिनको जिला अस्पताल भेजा गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों पक्षों की ओर से तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget