एक्सप्लोरर

गोरखपुर के सरकारी स्कूल में हादसा: छत का प्लास्टर गिरने से छात्र गंभीर घायल, प्रधानाचार्य निलंबित

Gorakhpur News:चिलुआताल थाना क्षेत्र के बालापार गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय की स्थापना 1993 में हुई थी.शनिवार को कक्षा 5 के छात्र के सिर पर छत का प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा अचानक टूटकर गिर गया.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शनिवार को उस समय हडकम्प मच गया, जब यहां सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में पढ़ाई कर रहे कक्षा पांच के छात्र के ऊपर छत का प्लास्टर टूटकर गिरा, जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे नाजुक हालत में BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. चार अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

घटना के बाद स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता अग्रहरी को निलंबित कर दिया गया है, और जिले के सभी स्कूलों की इमारतों की जांच के आदेश जारी किए गए हैं.

बालापार गांव स्थित स्कूल की घटना

चिलुआताल थाना क्षेत्र के बालापार गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय की स्थापना 1993 में हुई थी. यह स्कूल लंबे समय से जर्जर हालत में है. शनिवार सुबह कक्षा 5 में पढ़ाई के दौरान पहली पंक्ति पर बैठे एक छात्र के सिर पर छत का प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा अचानक टूटकर गिर गया. सिर में गंभीर चोट लगने से छात्र के सिर से खून बहने लगा, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया. शिक्षक और अन्य कर्मचारी घायल बच्चे को संभालने में जुट गए.

आनन-फानन में बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बीआरडी में उसका इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे में आसपास बैठे चार अन्य छात्रों को भी हल्की चोटें आईं.

पहले भी गिर चुकी थी इमारत

बालापार की रहने वाली पूर्व छात्रा कक्षा आठ की छात्रा नाजबीन ने बताया कि वाली स्कूल का भवन पुराना और जर्जर है. उन्होंने कहा कि पहले भी स्कूल का छज्जा टूटकर गिर चुका है. इसकी मरम्मत करानी चाहिए थी. वहीं छात्र साहिल ने बताया कि बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी. पहले भी छज्जा गिर चुका था, लेकिन शिक्षकों ने ध्यान नहीं दिया.

प्रशासन की कार्रवाई

गोरखपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद तत्काल कार्रवाई की गई. प्रधानाचार्य सुनीता अग्रहरी को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि घायल बच्चे का इलाज कराया जा रहा है, और उसका सिटी स्कैन भी किया गया है। बच्चा अब स्थिर है.

बीएसए ने सभी शिक्षकों से अपील की कि बरसात के मौसम में जर्जर भवनों में कक्षाएं न चलाएं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पढ़ाएं. उन्होंने बताया कि जिले में 250 जर्जर स्कूल भवनों का ध्वस्तीकरण कर नए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है. डीएम की ओर से जारी एडवाइजरी में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जर्जर कमरों में कक्षाएं न चलें और बच्चों को पास के स्कूलों में शिफ्ट किया जाए.

स्कूलों की जांच के आदेश

इस हादसे के बाद गोरखपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सरकारी स्कूलों की इमारतों की जांच के आदेश जारी किए गए हैं. पीडब्ल्यूडी से भवनों का मूल्यांकन कराया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. बीएसए ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोपरि है. जर्जर भवनों में कक्षाएं चलाना अस्वीकार्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज का अखिलेश यादव पर तंज, 'भेड़िये की खाल ओढ़कर सनातन का...'
श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज का अखिलेश यादव पर तंज, 'भेड़िये की खाल ओढ़कर सनातन का...'
'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget