एक्सप्लोरर

गोरखपुर में भू-माफिया पर कसा शिकंजा, गैंगस्‍टर ईश्‍वरचन्‍द्र जायसवाल की 3 करोड़ की संपत्ति सील

UP News: पुलिस का कहना है कि भू माफिया ईश्‍वरचन्‍द्र जायसवाल के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं. फर्जी जमीन बेचकर अवैध कमाई के पांच और यूपी गैंगस्‍टर एक्‍ट का एक मामला शामिल है.

UP News: योगी सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ पूरी तरह सख्‍त है. माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई में एक और नाम जुड़ गया है. गोरखपुर के एक और माफिया पर पुलिस प्रशासन का  शिकंजा कसा है. गैंगस्‍टर ईश्‍वरचन्‍द्र जायसवाल की 3 करोड़ की संपत्ति को आज (सोमवार) कुर्क लिया गया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तहसीलदार ने सील करने की कार्रवाई पूरी की. एसपी नॉर्थ जितेन्‍द्र कुमार श्रीवास्‍तव ने बताया कि कुख्‍यात अपराधी ईश्‍वरचन्‍द्र जायसवाल चौरीचौरा के शत्रुघ्‍नपुर का रहने वाला है.

एक और भूमाफिया की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क

ईश्‍वरचन्‍द्र जायसवाल के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं. फर्जी जमीन बेचकर अवैध कमाई के पांच और यूपी गैंगस्‍टर एक्‍ट का एक मामला शामिल है. जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्‍टर एक्‍ट की धारा में कार्रवाई की गई है. दुकान और मकान को सील करने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई थी. कुर्की की कार्रवाई के दौरान एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नॉर्थ जितेन्‍द्र कुमार श्रीवास्‍तव, सीओ चौरीचौरा और तहसीलदार विकास सिंह मौजूद रहे. प्रशासनिक टीम ने मुनादी कराते हुए मकान और दुकान पर कुर्की का नोटिस चस्‍पा कर सील कर दिया गया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 427, 504, 506, 467, 468, 471, 120 बी के तहत केस दर्ज है.

मुनादी कराकर दुकान और मकान पर नोटिस चस्पा

राजस्‍व के साथ तहसील और पुलिस की टीम मौके पर कार्रवाई करने पहुंची थी. आरोपी पर उत्‍तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार माफियाओं और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाती रही है. मुख्यमंत्री योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि दबंगों और जमीन पर जबरन कब्जा करनेवालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाए. उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. 

Prayagraj News: एडेड स्कूलों के शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, CM योगी से लगाई इंसाफ की गुहार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget