एक्सप्लोरर

Gonda News: पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह बोले- 'जातीय जनगणना नए विवादों को देगी जन्म'

UP News: जातीय जनगणना के मुद्दे पर पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा है कि यह नए विवादों को जन्म देगी. उन्होंने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है.

Brij Bhushan Sharan Singh On Caste Census: पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने जातीय जनगणना को लेकर बयान देते हुए कहा कि जातीय जनगणना नए विवादों को जन्म दे रही है. भगवान श्री कृष्णा और भगवान विष्णु अपनी जाति बताते हैं तो इसको लेकर विवाद खड़े होंगे, क्योंकि कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण द्वापर युग में अवतरित हुए थे, वे यदुवंशी थे. अगर यदुवंशी भगवान विष्णु के वंशज हैं तो फिर उन्हें पिछड़ा वर्ग क्यों माना जा रहा है? इस तरह के सवाल और विवाद जातिगत जनगणना के दौरान लगातार उठेंगे और आगे नए विवाद को जन्म देंगे. 

कर्नाटक सरकार द्वारा 90 दिनों के भीतर जाति जनगणना कराने के कदम पर पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह कहते हैं, "इससे नए विवाद पैदा होंगे. इसके पीछे असली मंशा क्या है? यह मांग मूल रूप से विपक्ष की ओर से आई थी और सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया. अब जब जाति जनगणना शुरू हो गई है, तो यह पहले से ही नए विवादों को जन्म दे रही है.

'जातीय जनगणना से पैदा होंगे विवाद'
बृज भूषण शरण सिंह ने कर्नाटक में जनगणना पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "यदि ऐसा किया गया तो कई सवाल उठेंगे, जैसे कि प्रत्येक जाति में कितनी उपजातियां हैं? यह काम पहले ब्रिटिश काल में किया गया था, तो अब इसे फिर से करने के पीछे क्या मजबूरी या इरादा था? इससे देश को कोई लाभ होगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इससे नए विवाद अवश्य पैदा होंगे."

बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "जातिगत जनगणना की मांग विपक्ष ने की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है. लेकिन जैसे-जैसे जनगणना आगे बढ़ रही है, नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं. उदाहरण के तौर पर, उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज को पिछड़ा वर्ग माना जाता है, जबकि गुजरात में वे अगड़ी जाति में आते हैं. उड़ीसा और बंगाल में यही समाज अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की मांग कर रहा है.

पवन खेड़ा के बयान पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा हाल की घटनाओं को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "घटना बहुत बड़ी है, लेकिन यह दुनिया की पहली घटना नहीं है. पवन खेड़ा किस आधार पर यह सब कह रहे हैं, ये वही जानें. सरकार सुरक्षा पर काम कर रही है और मंत्री मौके पर भी पहुंचे."

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम में अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि, शांति पाठ का किया आयोजन

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: 10 घंटे की पैरोल, पुलिस पहरे में हुआ 6 लोगों के हत्यारे का निकाह, वापस तिहाड़ भेजा गया
मेरठ: 10 घंटे की पैरोल, पुलिस पहरे में हुआ 6 लोगों के हत्यारे का निकाह, वापस तिहाड़ भेजा गया
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
'मोदी जाने वाले हैं', राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव बोले, 'यूपी में समाजवादी सरकार बनते ही दिल्ली...'
'मोदी जाने वाले हैं', राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव बोले, 'यूपी में समाजवादी सरकार बनते ही दिल्ली...'
लखनऊ: बकरीद को लेकर ट्रैफिक रुट में बदलाव, नमाज खत्म होने तक इन रास्तों का करें इस्तेमाल
लखनऊ: बकरीद को लेकर ट्रैफिक रुट में बदलाव, नमाज खत्म होने तक इन रास्तों का करें इस्तेमाल

वीडियोज

Bakra Eid 2026: ठाणे सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल | Mumbai News | Thane |
Iran US Israel War Begin?: Trump बनाया ईरान को निशाना |Trump | Netanyahu
Iran US Israel War Begin?: Iran-US Deal पर सस्पेंस! ट्रंप के बयान से तेज हुई चर्चा | Trump |
Breaking | US Iran Ceasefire Update: Donald Trump को बड़ा झटका! | Hormuz Strait
Bihar News: मलमास मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक गंभीर | Crime | MalmashMela | Mela Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचकर शहर छोड़ने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचकर शहर छोड़ने को मजबूर
अफगानिस्तान ने भारत से टेस्ट और ODI सीरीज के लिए किया टीम का एलान, राशिद खान बाहर
अफगानिस्तान ने भारत से टेस्ट और ODI सीरीज के लिए किया टीम का एलान, राशिद खान बाहर
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
Europe Heatwave: पश्चिमी यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 7 की मौत, फ्रांस-ब्रिटेन में टूटा रिकॉर्ड
पश्चिमी यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 7 की मौत, फ्रांस-ब्रिटेन में टूटा रिकॉर्ड
DU के छात्रों को बड़ी राहत, 28 मई के एग्जाम पर विरोध के बाद HC में बोला दिल्ली विश्वविद्यालय- आप बकरीद मनाएं, अब परीक्षा...
DU के छात्रों को बड़ी राहत, 28 मई के एग्जाम पर विरोध के बाद HC में बोला दिल्ली विश्वविद्यालय- आप बकरीद मनाएं, अब परीक्षा...
Bakrid 2026 Date: भारत में बकरीद 27 या 28 मई कब मनाई जाएगी, जानें तारीख और चांद का समय
Bakrid 2026 Date: भारत में बकरीद 27 या 28 मई कब मनाई जाएगी, जानें तारीख और चांद का समय
Embed widget