एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में बीजेपी के लिए प्रचार करेगी स्टार प्रचारकों की फौज, इन नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल

UP News: विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी से चुनाव जीतने वाले दारा सिंह चौहान के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण उपचुनाव हो रहे हैं.

Ghosi Bypolls 2023: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग को 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है. सिंह द्वारा आयोग को सौंपी गई इस सूची में प्रमुख रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों महेंद्र नाथ पांडे, कौशल किशोर और पंकज चौधरी का नाम शामिल है.

इसके अलावा सूची में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के मंत्रियों धर्मपाल सिंह, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', अनिल राजभर, ए. के. शर्मा, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह और दानिश आजाद अंसारी के नाम हैं. आपको बता दें कि घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को जबकि मतों की गिनती आठ सितंबर को होनी है.

सपा ने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को बनाया उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टीके टिकट पर घोसी से चुनाव जीतने वाले दारा सिंह चौहान के पिछले महीने बीजेपी में शामिल होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण उपचुनाव हो रहे हैं. बीजेपी ने उपचुनाव में चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, समाजवादी पार्टी इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करके बीजेपी को करारा झटका देने की तैयारी कर रही है. सपा ने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें:

Bypolls 2023: घोसी सीट पर क्या है जातीय समीकरण, सपा किसे बनाएगी उम्मीदवार? अखिलेश यादव के 'PDA' की होगी कड़ी परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget