एक्सप्लोरर

Ghazipur News: हादसे को न्योता देता गंगा पर बना पीपा पुल, कई जगह से स्लीपर टूटा, लोहे की प्लेट भी तितर बितर

 गाजीपुर में पीडब्ल्यूडी के जेई महेंद्र मौर्य ने बताया कि पीपा पुल पर ओवरलोड वाहन लेकर चलने से समस्या हो रही है. उन्होंने जल्द से जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है.

Ghazipur News: रेवतीपुर से रामपुर बच्छलपुर के बीच गंगा नदी पर आप चल रहे हैं तो सावधान हो जाएं. पीपा पुल पर चलना इस समय बहुत ही खतरनाक हो गया है. एक जगह नहीं बल्कि कई जगह पर पुलिया का स्लीपर टूट गया है. लोहे की प्लेट भी तितर बितर हो गई है. पीपा पुल पर चलने वाले वाहन सवार की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है. बड़े वाहन भी किसी तरह से निकल रहे हैं. सबसे ज्यादा डर भारी वाहन और बाइक सवार लोगों को है. जरा सी सावधानी हटने पर सीधे गंगा नदी में गिरने का डर है.

हादसे को न्योता देता पीपा पुल

पीपा पुल पर लगे रेलिंग में आज तक पूरी तरह लोहे का तार भी नहीं लग सका है. रेत में लगे लोहे की प्लेट पर बालू चढ़ गया है. लोहे की चादर भी बिखर गई है. मालूम हो कि 15 अक्टूबर से 15 जून तक पीपा पुल का संचालन होता है. पीपा पुल से मुहम्मदाबाद और सेवराई तहसील के लोगों का आवागमन सुगम होता है. इसके अभाव में जिला मुख्यालय होते हुए लंबी दूरी तय कर मुहम्मदाबाद जाना पड़ता है. इस बार चार माह बाद पीपा पुल से आवागमन शुरू हुआ है. खेती किसानी के लिए लोग मुहम्मदाबाद से रामपुर, नरयनापुर आते हैं.

Azam Khan News: आजम खान ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

पीडब्ल्यूडी के जेई ने कही बात

वाहन, ट्रैक्टर से अनाज, भूसा लोग लेकर जाते हैं. पीपा पुल की बदहाली से क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा है. लोगों ने जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग की है और कहा है कि ओवरलोड वाहनों का संचालन रुकना चाहिए. गाजीपुर में पीडब्ल्यूडी के जेई महेंद्र मौर्य ने बताया कि पीपा पुल पर ओवरलोड वाहन लेकर चलने से समस्या हो रही है. उन्होंने जल्द से जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है. उनका कहना है कि लोहे की प्लेट पर जमी रेत को भी साफ कराया जाएगा. महेंद्र मौर्य के मुताबिक पीपा पुल सुबह से लेकर शाम तक चलने के लिए है लेकिन स्थानीय लोग चौबीसों घंटा प्रयोग कर रहे हैं.  4 टन से कम वजन के लिए पीपा पुल बनाया गया है लेकिन लोग 4 टन से ऊपर वजन लेकर पार करते हैं. उसके कारण स्लीपर टूटा है. विभाग की तरफ से मरम्मत का टेंडर कर दिया गया है और जल्द ही आपूर्ति होने पर मरम्मत कराई जाएगी. 

UP Corona News: कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी सख्त, रोजाना डेढ़ लाख नमूनों की कोविड जांच के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget