एक्सप्लोरर

UP News: गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल? जिम के बहाने मस्जिद जाता था नाबालिग

Ghaziabad Dharm Parivartan News: गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन कर चुके लड़के के पिता ने बताया कि दो साल पहले ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान वह मुंबई के बद्दो नाम के युवक के संपर्क में आया था.

Religious Conversion In Ghaziabad: दिल्ली (Delhi) से सटे गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. कविनगर थाना क्षेत्र (Kavi Nagar Police Station) में ऑनलाइन गेम की आड़ में एक मौलवी सहित दो लोगों ने एक 17 साल के लड़के का न सिर्फ धर्म परिवर्तन करा दिया, बल्कि उसे पांच वक्त का नमाजी भी बना डाला. परिवार को जब इस मामले का पता चला तो लड़के के पिता ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

दरअसल, ऑनलाइन गेम में बेहतर स्कोर की तरकीब बताने के बहाने आरोपी लड़के के संपर्क में आया, उसके बाद उसकी गतिविधियां बदलने लगीं. बच्चे का ब्रेन कुछ तरह से वॉश किया कि वह जिम के बहाने रोज पांच वक्त की नमाज पढ़ने जाने लगा. इस बात की जानकारी जब परिवार को हुई तो उन्होंने स्थानीय मस्जिद के मौलवी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में टीम गठित की है.

मुंबई के एक युवक की संपर्क में आया था लड़का

गौर करने वाली बात ये है कि इस घटना का शिकार बना लड़का जैन समाज से है. लड़के के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि दो साल पहले ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान उनका बेटा मुंबई के बद्दो नामक युवक के संपर्क में आया था. दोनों में घंटों बातें होने लगीं. बद्दो उसे वाट्सऐप और ई-मेल से धार्मिक सामग्री भेजने लगा. धीरे-धीरे बेटे का ब्रेन वॉश कर दिया गया. जाकिर नाईक की तकरीर सुना करता था. इस्लाम धर्म के बारे में उसके सामने कुछ कहा जाता तो वह चिढ़ जाता था.

पिता को मस्जिद जाता मिला बेटा

लड़का दिन में पांच बार जिम के बहाने घर से बाहर जाने लगा, तो उसके पिता को शक हुआ. एक दिन उन्होंने पीछा किया तो वह मस्जिद जाता मिला. बेटे ने खुलासा किया कि वह धर्म बदल चुका है. संजय नगर मस्जिद के इमाम से बात हो गई है, अगर उसे घर से निकाला तो वह मस्जिद में ही रह लेगा. इस मामले की जांच कर रही पुलिस के अधिकारी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं. वहीं एबीपी गंगा उसी मस्जिद के बाहर पहुंचा, जहां लड़का नमाज अदा करने आता था. फिलहाल मस्जिद में वह इमाम तो नहीं मिले और कोई पक्ष रखने वाला भी नहीं.

मनोचिकित्सक ने पैरेंट्स को दी ये सलाह

इस मामले को लेकर एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक एके विश्वकर्मा ने बताया कि बच्चों को समय देना चाहिए. उनकी बातों को सुनना चाहिए. अक्सर हम उनकी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं. एक दोस्ती का रिश्ता रखना चाहिए, वह हर बात शेयर करें, कोशिश करें कि उनके मन में क्या चल रहा है, उनके मन को जाने. बच्चों को जो बाहर से चीजें मिलती हैं, वह उसे जल्दी एक्सेप्ट कर लेते हैं. मां-बाप को बच्चों से पूछना चाहिए कि उनका माइंड डाइवर्ट नहीं होगा, बच्चों का मन बहुत ही सॉफ्ट होता है. हम लोग दिल्ली-एनसीआर के पास रह रहे हैं, ज्यादातर परिवार जॉब में ही रहता है और बच्चों की केयर बहुत ही मुश्किल होती है. उनके मन को टटोलना चाहिए.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर सपा? उदयवीर सिंह ने दिया जवाब, BJP को भी एक्सपोज करने की कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget