एक्सप्लोरर

यूपी में दो सरकारी अधिकारियों ने किया सुसाइड, दर्ज था करप्शन का मामला, क्या है पूरी कहानी?

UP Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और अलीगढ़ में 24 घंटे के भीतर दो अधिकारियों ने आत्महत्या कर ली है. दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे. पुलिस जांच कर रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 24 घंटे के भीतर दो सरकारी अधिकारियों ने आत्महत्या कर ली है. पहला मामला गाजियाबाद का है, जहां प्रवर्तन निदेशाल के एक अधिकारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. वहीं अलीगढ़ में एक डाक अधीक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. दोनों ही अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे. पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है.  

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन ट्रैक पर ईडी के अधिकारी आलोक रंजन का शव 18 अगस्त को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. उन्होंने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या की है. भ्रष्टाचार के मामले में आलोक रंजन पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया था. इसी महीने 7 अगस्त को ईडी के एक अधिकारी संदीप सिंह को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दिल्ली के लाजपत नगर से सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. CBI से मुंबई के एक ज्वैलर ने शिकायत कर बताया था कि कुछ महीने पहले उसके यहां ED की रेड पड़ी थी. इस रेड के बाद ED ने उसके बेटे से पूछताछ की थी.

सीबीआई ने FIR में किया था अलोक रंजन का जिक्र
आरोप है कि ED बेटे को गिरफ्तार कर सकती थी तो सहायक निदेशक संदीप सिंह ने बेटे को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में 50 लाख रुपए की मांग की थी. जिसे 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिस ज्वेलर के यहां रेड की थी. संदीप सिंह भी उस टीम का हिस्सा थे. इसके बाद CBI ने जब घूस लेने को लेकर संदीप सिंह से पूछताछ शुरू की तो आलोक कुमार रंजन का नाम भी सामने आया. CBI ने अपनी FIR में आलोक रंजन के नाम का भी जिक्र किया. आलोक रंजन इसी बात से परेशान चल रहे थे. ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कार्रवाई के डर से उन्होंने सुसाइड कर लिया है.

उधर, अलीगढ़ में डाक अधीक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है. डाक अधीक्षक ने अपने घर में रखे लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त वह घर में अकेले थे. गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में कई लोगों का नाम सामने आया है.

डाक अधीक्षक पर था रिश्वत मांगने का आरोप
अलीगढ़ के सुरक्षा विहार कॉलोनी के निवासी डाक अधीक्षक त्रिभुवन प्रसाद सिंह ने सुसाइड नोट आरोप लगाए हैं कि "ये लोग लम्बे समय से परेशान करने के उद्देश्य से उनपर अनियमित कार्य करने का दबाव बना रहे थे. जिसके चलते उनके द्वारा गलत काम ना करने की बात कही गई तो उन पर गलत शिकायत करते हुए दबाव बनाए जा रहे हैं. इस कारण वह मानसिक दबाव में है. जिस वजह उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की." पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

डाक अधीक्षक त्रिभुवन प्रसाद सिंह 16 दिसंबर 2021 से बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में अधीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे. आरोप है एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने डाक अधीक्षक पर यात्रा भत्ता बिल स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर डाक विभाग के दिल्ली मुख्यालय में डाक अधीक्षक की शिकायत की थी. इसी सिलसिले में विजिलेंस की टीम जांच के लिए दिल्ली से बुलंदशहर के डाकघर आई थी. इसके बाद से ही त्रिभुवन तनाव में चल रहे थे. बुधवार सुबह उन्होंने अपने कमरे में घटना को अंजाम दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Basti Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का कमिश्नर DM-SDM ने किया निरीक्षण, लगातार कटान होने से लोग पलायन को मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget