एक्सप्लोरर

UP Crime News: महोबा में 17 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने वीडियो बनाया

Gangrape in Mahoba: यूपी के महोबा में 17 साल की लड़की के साथ तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है. पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gnagrape in Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) जिले में 17 साल की लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार (Gangrape in Mahoba) का मामला सामने आया है. महोबा सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने शनिवार को बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की कथित घटना गुरुवार रात की है. घटना की प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करवाई गई है.

युवक और उसके दो साथियों ने किया गैंगरेप 

प्राथमिकी के आधार पर सिंह ने बताया कि, कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की महोबा शहर के एक मोहल्ले में किराए के कमरे में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करती है. उसकी डाक बंगले के पास रहने वाले एक युवक से जान-पहचान हो गयी थी. वह युवक उसे बृहस्पतिवार की शाम बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर बने एक कमरे में ले गया और जहां युवक व उसके दो अन्य साथियों ने पीड़िता का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया.

इस तरह उनके चंगुल से निकली 

एसएचओ ने बताया कि, घटना के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को उसी कमरे में बंद करके चले गए. शुक्रवार सुबह तीनों युवक फिर वहां पहुंचे और उनमें से एक आरोपी युवक पीड़िता को मोटरसाइकिल पर पीछे बैठाकर दूसरी जगह ले जाने लगा, तभी वह चलती मोटरसाइकिल से कूद गई और शोर मचा दिया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

सिंह ने बताया कि, पीड़िता शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ कोतवाली आयी और प्राथमिकी दर्ज करवाई है. उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर सामूहिक बलात्कार व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें.

Shravasti Accident: श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ा टेंपो, 4 महिलाओं समेत पांच की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget