एक्सप्लोरर

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, लाखों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

Ganga Dussehra in Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है. यहां आज स्नान और पूजा अर्चना के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं.

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा का पर्व आज संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रयागराज में गंगा यमुना (Ganga Yamuna) और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए. यह श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही पूजा अर्चना और दान पुण्य भी कर रहे हैं. संगम पर स्नान का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया था. 

इस खास मौके पर लोग खुद अपने व परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं, तो साथ ही देश व समाज में भाईचारा बढ़ने और शांति कायम रहने की भी प्रार्थना कर रहे हैं. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक आज ही के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी. उनके प्राकट्य दिवस को ही मां गंगा के भक्त उत्सव के रूप में मनाते हैं. संगम के घाटों पर आज इतनी भीड़ है कि तिल रखने तक की जगह नहीं है. 

बड़ी संख्या में संगम नगरी पहुंचे श्रद्धालु

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है. यहां आज स्नान और पूजा अर्चना के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस खास मौके के लिए प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. हालांकि इस दौरान प्रशासनिक बदइंतजामी भी देखने को मिली, जिसकी वजह से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नज़र आई. संगम क्षेत्र में जाने वाले रास्तों पर घंटों ट्रैफिक जाम रहा. 

संगम नगरी प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर कहीं आरती की जा रही है तो कहीं गंगा मैया की महिमा का बखान गीतों के जरिए किया जा रहा है. शाम को गंगा के घाट दीपों की आभा से जगमगाएंगे. मां गंगा की विशेष आरती और दीपदान किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे और इसके साथ ही पिछले 10 दिनों से चल रहे गंगा महोत्सव का समापन भी हो जाएगा. शाम को संगम तट पर होने वाले कार्यक्रमों में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें- UP MLC By-Elections: यूपी एमएलसी उपचुनाव में सभी विधायकों ने नहीं डाला वोट, इन पार्टियों MLA भी रहे गायब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
गोरखपुर हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, 'यूपी में कानून-व्यवस्था को...'
गोरखपुर हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, 'यूपी में कानून-व्यवस्था को...'
Nainital News: वरिष्ठ IPS अधिकारियों की केंद्र प्रतिनियुक्ति आदेश पर HC में सुनवाई, 18 मार्च तक मांगा जवाब
नैनीताल: वरिष्ठ IPS अधिकारियों की केंद्र प्रतिनियुक्ति आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई, 18 मार्च तक मांगा जवाब
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने ऋषिकेश में अनुभव की अद्भुत आध्यात्मिक शांति, गंगा आरती में लिया भाग
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने ऋषिकेश में अनुभव की अद्भुत आध्यात्मिक शांति, गंगा आरती में लिया भाग

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget