एक्सप्लोरर

हैवानियत! प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट पर मारे डंडे

पीड़िता ने परिवार को वारदात के बारे में बताया। पीड़िता का कहना है कि प्रेमी और उसके दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडे मारे।

बरेली, एबीपी गंगा। देवी जागरण गायिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मतगणना की वजह से पुलिस तफ्तीश फिलहाल आगे नहीं बढ़ सकी है। हालांकि अस्पताल में भर्ती पीड़िता को होश आ गया है। पीड़िता ने परिवार को वारदात के बारे में बताया। पीड़िता का कहना है कि प्रेमी और उसके दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडे मारे। फिर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग गए।

दौड़ाती रही पुलिस

गायिका नवाबगंज के एक गांव के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। सूचना पर परिजन पहुंचे और पीलीभीत ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पुलिस में रिपोर्ट कराने के बाद उपचार कराने की सलाह दी। परिजन नवाबगंज थाने गए तो नवाबगंज पुलिस ने हाफिजगंज क्षेत्र की घटना बताकर हाफिजगंज भेज दिया। वहां पुलिस ने रिपोर्ट के बाद मेडिकल परीक्षण को बरेली भेज दिया।

विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

बड़ी बहन के मुताबिक होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि वह एक गांव में अपने साथी के साथ देवी जागरण करने गई थी। वहां साथी की बहन से उसकी दोस्ती हो गई थी। यह बात उसके भाई को नागवार गुजरी इसी के बाद आरोपी पीड़िता को फुसलाकर एक गांव में ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। जहां साथी कलाकार और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर बेरहमी से पीटा तथा प्राइवेट पार्ट्स पर भी डंडे मारकर लहूलुहान कर दिया। परिवार का कहना है कि युवती का उपचार भी ठीक से नहीं हो रहा है। छुट्टी करने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि अभी हालत ठीक नहीं है।

हैवानियत! प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट पर मारे डंडे

दर्ज कराएंगे पीड़िता के बयान

हाफिजगंज पुलिस ने तो हद पार करते हुए मेडिकल परीक्षण में केवल मारपीट का जिक्र किया और दुष्कर्म की बात छुपा ली। डॉक्टरों ने भी इसी आधार पर चोटों का इलाज किया। प्रभारी सीएमएस डॉ. यशवंत ने बताया कि हाफिजगंज पुलिस लिखकर दे तभी वे दुष्कर्म की स्थिति की जांच कराएंगे। इलाज कराया जा रहा है, उसमें कोई कोताही नहीं है। वहीं, हाफिजगंज एसओ सौरभ सिंह ने कहा कि वह थाना पुलिस के साथ चुनाव ड्यूटी में थे। शुक्रवार को पीड़िता के बयान दर्ज कराएंगे। डॉक्टर जिस तरह की मदद चाहेंगे, दे दी जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget