एक्सप्लोरर

सफेद चादर से ढका मसूरी, बढ़ी ठंड; खुशी में झूमे पर्यटक; ताजा बर्फबारी की देखें तस्वीरें

मसूरी में बर्फबारी ने एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी है। एक तरफ जहां बर्फबारी से स्थानीय लोग परेशान हो रखे हैं, वहीं पर्यटकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। देखें मसूरी की बर्फबारी की ताजा तस्वीरें।

मसूरी, एबीपी गंगा। पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार को सुबह बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी ने इलाके में ठंड बढ़ा दी है। ठंड ने जहां लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, तो वहीं मसूरी घूमने आए देश-विदेश के पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

mussoorie-snowfall सफेद चादर से ढका मसूरी, बढ़ी ठंड; खुशी में झूमे पर्यटक; ताजा बर्फबारी की देखें तस्वीरें

मसूरी और धनोल्टी में भारी बर्फबारी होने के कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण मसूरी धनोल्टी मार्ग सुवाखोली के पास बंद है। वहीं, मसूरी कैंपटी मार्ग जीरो प्वाइंट के पास बंद हो गया है।  पुलिस द्वारा भी मसूरी से धनोल्टी जाने वाले पर्यटकों को रोक दिया गया है, जिससे कोई वहां जाकर फंसे ना।

mussoorie-snowfall

मसूरी में भारी बर्फबारी के बाद मसूरी अकादमी रोड में पेड़ गिरने के बाद रोड बंद हो गया है। रूट बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है ।

mussoorie-snowfall

मौसम विभाग के बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग में पूर्व में ही ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई थी।

mussoorie-snowfall

मौसम विभाग ने बुधवार को भी ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया है। बारिश से दून के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। बुधवार को पहाड़ के ज्यादातर क्षेत्रों में कोल्ड-डे कंडीशन रहने का अनुमान जताया है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। प्रदेश के दो हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बर्फबारी का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, सफेद बर्फ से ढके चारधाम, ठंड ने किया परेशान

बर्फबारी में मवेशियों के लिए मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद के लिए सरकार ने खोला पिटारा, किया बड़ा ऐलान
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद समेत 18 जिलों के लिए सरकार ने खोला पिटारा, किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget