एक्सप्लोरर

ताज नगरी के युवक को भारी पड़ा ‘लंदन वाली’ का गिफ्ट, जानें- कैसे चुकानी पड़ी दोस्ती की भारी कीमत

युवती ने कहा कि लंदन से एक पार्सल आया है और इसके लिए 20 हजार रुपये चुकाने होंगे। स्लिप की फोटो व्हाट्स एप पर भेज दी। युवक उसे देखने के बाद तैयार हो गया।

आगरा, एबीपी गंगा: साइबर ठगों ने यूपी के बड़े शहरों तक अपना जाल फैला रखा है। ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आया है जहां साइबर अपराधियों ने एक युवक को अपने जाल में फंसा लिया। पहले तो युवक को लंदन की युवती की तरफ से फ्रेंड रिक्ववेस्ट आई और फिर जब बात आगे बढ़ी तो फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्स एप पर चैटिंग के दौरान गिफ्ट भेजने की बात कही गई। युवक के पास एक कोरियर कंपनी के नाम से कॉल किया गया। उससे गिफ्ट भेजने के नाम पर 55 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए गए। ठगी का पता चलने पर युवक ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।

ऐसे बुना गया ठगी का जाल

छत्ता क्षेत्र निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले एक युवती के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्ववेस्ट आई थी। प्रोफाइल में लंदन निवासी लिखा था। युवक ने फ्रेंड रिक्ववेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग करने लगे। बाद में दोनों के बीच व्हाट्स एप नंबर भी एक्सचेंज हो गया। बतचीत के दौरान युवती ने युवक से कहा कि वो आगरा आने वाली है। वो उसके रहने के लिए होटल बुक करा दे।

खाते में जमा कराए पैसे

इसी बीच युवती ने कहा कि उसने एक गिफ्ट भेजा है, जो कोरियर से उसके घर आएगा। युवक के पास फोन आया। फोन करने वाली युवती ने कहा कि वो कोरियर कंपनी से बोल रही है। युवती ने कहा कि लंदन से एक पार्सल आया है और इसके लिए 20 हजार रुपये चुकाने होंगे। स्लिप की फोटो व्हाट्स एप पर भेज दी। युवक उसे देखने के बाद तैयार हो गया। युवती ने एक खाता नंबर बताया। इसमें युवक ने रकम जमा कर दी। कुछ देर बार कोरियर कंपनी की युवती ने कहा कि पैकेट को स्कैन करके देखा गया था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान और 20 हजार पाउंड रखे हैं। इसके लिए अलग से 35 हजार रुपये चुकाने होंगे।

30 हजार जमा कराए

युवक ने किसी तरह इंतजाम करके 30 हजार रुपये जमा कर दिए। पांच हजार रुपये कोरियर आने पर जमा करने को कहा। मगर, युवती रकम आने पर ही भेजने की बात करने लगी। इस पर युवक को शक हो गया। उसे धोखाधड़ी का शक हो गया। उसने रुपये वापस करने के लिए कहा। इस पर फोन कट गया। युवक ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।

पहले भी सामने आए हैं ठगी के मामले 

फेसबुक पर खूबसूरत युवतियों से दोस्ती कर कई लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। शहर में पिछले दिनों बीएसएनएल अधिकारी से दोस्ती कर फोटो मंगा लिए गए थे। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया गया था। वहीं हरीपर्वत क्षेत्र के एक कारोबारी को भी इसी तरह फंसाकर परेशान किया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget