एक्सप्लोरर

UP News: योगी कैबिनेट में जगह ना मिलने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बोले- सरकार हो या संगठन, बीजेपी के लिए...

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी को मजबूत बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे.

Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पहली सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे शर्मा को योगी की ही अगुवाई वाली दूसरी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है.

दिनेश शर्मा के स्थान पर एक अन्य ब्राह्मण नेता बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. शर्मा ने शुक्रवार को शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली 'डबल इंजन' सरकार प्रदेश के आम लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी.

Yogi Government 2.0: पिछली सरकार में थे कानून मंत्री, अब बने डिप्टी सीएम, जानें- कैसा रहा है ब्रजेश पाठक का राजनीतिक सफर?

यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को किया खारिज
शर्मा ने खुद को उत्तर प्रदेश बीजेपी का अगला अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को खारिज किया. गौरतलब है कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब संगठन का यह पद खाली हो गया है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, जल्द ही प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना है.लखनऊ के पूर्व महापौर 58 वर्षीय शर्मा इस वक्त राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं.

सीएम योगी ने ली है दूसरी बार शपथ
सीएम योगी ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. योगी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की.

यह भी पढ़ें-

BJP State President: स्वतंत्र देव सिंह के बाद यूपी BJP का नया अध्यक्ष कौन? रेस में इस नेता का नाम सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget