एक्सप्लोरर

UP Flood News: सिद्धार्थ नगर में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर, गांव बने टापू, हालात खराब

Rapti River crosses Danger Mark: यूपी के सिद्धार्थ नगर में बाढ़ से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. यहां राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है.

UP Flood News: सिद्धार्थनगर (Siddharth Nagar) जिले में बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं. राप्ती नदी (Rapti River) का जलस्तर पिछले 3 दिनों से खतरे के निशान से ऊपर है. जिले के इटवा, डुमरियागंज तहसीलों में दर्जनों गांव मैरुण्ड है और हजारों एकड़ खेत डूब चुके हैं. लोग गांव में कैद होकर रह गए हैं. लोगों के घरों में पानी घुस गया है. जिला प्रशासन (District Administration) के लोग गांव में जा रहे हैं और घूम कर वापस आ जा रहे हैं, लेकिन कोई भी सरकारी मदद अभी तक ग्रामीणों को नहीं मिल सकी है.

दूसरों के घरों में लेनी पड़ी शरण

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राप्ती नदी के किनारे बसे गांव के बाहर जहां तक निगाह जा रही है, बस पानी ही पानी दिख रहा है. यहां के गांव मैरुण्ड होकर टापू बन गए हैं. घरों में पानी घुसने से दर्जनों परिवारों को दूसरों के यहां शरण लेनी पड़ी है. प्रभावित ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नाव का ही सहारा है. ग्रामीण नाव या जान जोखिम में डालकर पानी में घुसकर आवाजाही करने को मजबूर हैं. बाढ़ से जिले में सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है. हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है. राप्ती नदी के किनारे बसे ग्रामीणों का कहना है कि, पिछले 10 दिनों से बाढ़ के पानी से गांव पूरी तरह घिरा है. प्रशासन ने सुविधा के नाम पर नाव दिया है जो की आवाजाही के लिए पर्याप्त नहीं है. उन लोगों के घरों में पानी घुसने से बहुत दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है. प्रशासन की ओर से अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है. जिम्मेदार अधिकारी आते हैं और दौरा कर चले जाते हैं.

एनडीआरएफ को अलर्ट किया गया

जिले में बाढ़ से उत्पन्न हालात और लोगों के मदद को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि, जिले में बाढ़ पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है. प्रभावित हर गांव में आबादी के हिसाब से नाव लगाई गई है. एनडीआरएफ की टीम भी प्रभावित क्षेत्रों में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. हलके के लेखपाल को फसल की क्षति का आकलन करने के लिए लगाया गया है. सरकार से उन्हें पूरी सहायता दी जाएगी. राहत सामग्री को लेकर उन्होंने बताया कि राहत सामग्री भी वितरित की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

BSP Enlightened Conference: बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा दावा- 2022 में हमारी पार्टी बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget