एक्सप्लोरर

Firozabad Murder: शराब पिलाने के बाद गमछे से गला घोंटा, 200 रुपए की उधारी के लिए कर दी हत्या

Murder Case: फिरोजाबाद की पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है. हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन टीमों को लगाया गया था. शराब पिलाकर युवक की हत्या की गई थी.

UP Murder Case: फिरोजाबाद के नगला पानसाय गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है. हत्याकांड को 200 रुपए की उधारी के लिए अंजाम दिया गया था. पुलिस ने हत्या के आरोप में  दीवान सिंह, विजय और मनोज को गिरफ्तार किया है. कम समय में घटना का खुलासा होने पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को सूचना मिली की रामगढ़ डिग्री कॉलेज के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.

200 रुपए की उधारी के लिए हत्या

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर  मुआयना किया. हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया. सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से तीन आरोपी पकड़ में आ गए. पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक भूपेंद्र सिंह ने कमलेश से 200 रुपए उधार लिए थे. कमलेश उधारी की 200 रुपए रकम मांग रहा था. बार-बार के तकादे से भूपेंद्र सिंह नाराज हो गया. उसने कमलेश के साथ-साथ परिवार वालों को गाली दी.

मुख्य आरोपी समेत तीन हैं फरार

कमलेश ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए छह दोस्तों को योजना में शामिल किया. उसने भूपेंद्र सिंह को शराब की दावत के लिए रात में घर से बुलाया. शराब पिलाने के बाद भूपेंद्र सिंह की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को थाना रामगढ़ क्षेत्र में सुनसान जगह ठिकाने लगा दिया गया. एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी कमलेश फरार है. घटना में शामिल अन्य दो दोस्त अवधेश और रघुराज को भी पकड़ने के लिए पुलिस की कोशिश जारी है. उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस की तीन टीमों ने सराहनीय काम किया है. 

UP Crime: बस्ती में परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, पिता को बचाने में मासूम की गई जान, पांच के खिलाफ मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget