एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में 132 एकड़ में बनेगा लॉजिस्टिक पार्क, जेवर एयरपोर्ट से होगा सीधा कनेक्शन

UP News: फिरोजाबाद में उद्योग जगत को बढ़ाव देने के लिए नसीरपुर क्षेत्र में बनने जा रहे लॉजिस्टिक पार्क में कई तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी. इसमें हाई-टेक भंडारण और वितरण केंद्र का निर्माण होगा.

Firozabad News: कांच चूड़ी उद्योग के लिए प्रसिद्ध फिरोजाबाद में उद्योगों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नसीरपुर क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क की योजना तेजी से आकार ले रही है. 132 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस पार्क का उद्देश्य माल भंडारण, वितरण, और परिवहन की सुविधाओं को बेहतर बनाना है.

नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पास 40 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है. प्रशासन ने बताया कि शेष भूमि अधिग्रहण के बाद उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर के जेवर एयरपोर्ट और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ी होगी, जिससे उद्योग जगत को बड़ा लाभ मिलेगा.

लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण से उद्योग जगत को बढ़ावा
फिरोजाबाद में उद्योग जगत को बढ़ाव देने के लिए नसीरपुर क्षेत्र में बनने जा रहे लॉजिस्टिक पार्क में कई तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी. इसमें औद्योगिक सप्लाई चेन की सुचारु व्यवस्था बनाने के साथ हाई-टेक भंडारण और वितरण केंद्र का निर्माण होगा. माल परिवहन के लिए बेहतर योजना और उद्योगों के लिए सामग्री और उत्पाद प्रबंधन का भी खास ध्यान रखा जाएगा. लॉजिस्टिक पार्क के बनने से कांच उद्योग और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा.

लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण से कांच उद्योग के उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला तेज और सस्ती होगी. इससे उत्पादन लागत घटेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. जिलाधिकारी विशु राजा ने बताया की वर्तमान में नसीरपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है. अधिग्रहित भूमि का विकास यूपीडा अथॉरिटी के तहत संचालित कार्य योजना के अनुसार किया जाएगा. भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण की योजना भी यूपीडा को प्रस्तुत की जायेगी.

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा निर्माण
फिरोजाबाद कांच चूड़ी उद्योग के लिए काफी चर्चित है. इस उद्योग के विकास के लिए स्थानीय स्तर पर कई तरह की योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है. ऐसे में औद्योगिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बहुत जल्द लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- मिल्कीपुर में बीजेपी-सपा में सीधी टक्कर, BSP बदल सकती है उपचुनाव का पूरा समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget