एक्सप्लोरर

सपा मीडिया सेल के X अकाउंट पर FIR दर्ज, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी से जुड़ा है मामला

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उनकी माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में सपा मीडिया सेल के एक्स हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने मामले में समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर एक्शन हुआ है. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष की शिकायत पर सपा मीडिया सेल के एक्स हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल से न सिर्फ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विरुद्ध बल्कि उनकी मां को लेकर बेहद आपत्तिजनक शब्दों इस्तेमाल किया गया था. यह मामला उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम से जुड़ा है और पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है. 

दरअसल समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद आज बीजेपी लखनऊ इकाई ने ट्विटर हैंडल के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद हजरतगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता 352, 353(2), 356(2), 356(3) और आईटी एक्ट 67 के तहत विशेष एक्स अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हालांकि बढ़ते विवाद के बीच पोस्ट को डिलीट कर लिया गया लेकिन उस पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश प्रियंका से पूछा सवाल
वहीं समाजवादी पार्टी की ओर किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स हैंडल पर लिखा कि, "अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है?  ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है!! किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है? लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएँगे? क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा!!!' यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर की गई इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि राजनीतिक गरिमा और शब्दायी मर्यादा को तार-तार करने वाली है.

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में मंदिरों और मजारों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने इस वजह से तोड़े धार्मिक स्थल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget