एक्सप्लोरर

बरेली: प्रॉपर्टी विवाद में बाप ने बड़े बेटे की गोली मारकर की हत्या, छह महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा, कार्रवाई न करने पर इंस्पेक्टर निलंबित

बरेली में एक पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं, इस हत्या में पिता के साथ उसके दो बेटे भी शामिल रहे. जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी और दुकान के विवाद में ये सनसनीखेज मर्डर किया गया.

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रॉपर्टी विवाद के चलते रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया. वहीं, 6 महीने बाद हत्या की वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रॉपर्टी विवाद में हुआ मर्डर

अफ्तर खां की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता और भाई ने गोली मारकर की. अफ्तर की पत्नी हिना खान ने बताया की पैसों और प्रॉपर्टी को लेकर उसके ससुर और देवर उसके पति से आये दिन झगड़ते रहते थे. हिना ने बताया की 11 अप्रैल 2020 को भी मेरे पति के साथ ससुर और देवर का दुकान और पैसों को लेकर झगड़ा हुआ और इसी दौरान मेरे ससुर ने मेरे पति की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया. इतना ही नहीं मुझे एक कमरे में बन्द कर दिया गया.

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

वहीं, हिना ने बताया कि 40 दिन बाद जब उसके मायके वाले उसे घर लेकर गए तो उसने किला थाने जाकर पूरी घटना बताई, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी. जिसके बाद अब जब नए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण आये तो उनसे हिना ने शिकायत की, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर छह महीने बाद शव को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने हिना के ससुर अंसार खां और देवर आमिर को गिरफ्तार कर लिया जबकि अभी एक आरोपी फरार है.

ससुराल वाले करते थे परेशान

हिना के चाचा का कहना है की उसकी शादी 2016 में हुई थी और शादी के बाद से ही उसको ससुराल वाले उसे परेशान करते थे. इतना ही नहीं साढ़े 3 साल तक ससुराल वालों ने उसे मायके नहीं आने दिया. इस बीच हिना के घर में उसके भाई की शादी भी हुई और उसकी मां और दादी की मौत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों ने उसे मायके नहीं जाने दिया. हिना की एक साढ़े तीन साल की बेटी भी है लेकिन उसकी बेटी ससुराल वालों के पास ही है.

एसएसपी ने की इंस्पेक्टर पर कार्रवाई

वहीं, इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस मामले में हिना की तहरीर पर उसके ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, इस मामले में हत्या जैसे जघन्य अपराध की एफआईआर दर्ज नहीं करने वाले इंस्पेक्टर किला मनोज कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

गौरतलब है कि इस मामले में इंस्पेक्टर किला ने वर्दी की दोस्ती खूब निभाई और रिटायर्ड पुलीसकर्मी जो की हत्यारा था उसके खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं किया. लेकिन देर से ही सही आखिरकार सच सामने आ गया और आरोपी जेल चले गए.

ये भी पढ़ें.

यूपी में फिर सोशल इंजीनियरिंग के सहारे BSP, तेज हुई ब्राम्हणों को खींचने की मुहिम

मेरठ: पुलिस पर रेप पीड़िता के संगीन आरोपों के बाद हड़कंप, FIR लिखने के लिये पचास हजार की रिश्वत ली गई, पढ़ें सनसनीखेज मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget