एक्सप्लोरर

Unnao News: करंट की कहानी निकली झूठी, पिता ने ही की थी 4 बच्चों की हत्या, चौंकाने वाली है वजह

UP News: उन्नाव में पुलिस ने 4 बच्चों की मौत के मामले में जांच कर बड़ा खुलासा किया है. मामले में बच्चों के पिता को उनकी मौत का जिम्मेदार बताया गया है. वहीं पिता ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Unnao Police: उत्तर प्रदेश की उन्नाव पुलिस ने हाल ही में हुई 4 मासूम बच्चों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा किया है. दरअसल 19 नवंबर को 4 सगे भाई-बहनों की मौत हो गई थी, जिसमें पुलिस ने दावा करते हुए मौत का कारण करंट लगना बताया था. जब शवों का पोस्टमार्टम किया गया तो रिपोर्ट में बच्चों की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई थी. मामले में जांच कर रही पुलिस ने इसमें बड़ा खुलासा करते हुए बच्चों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल बच्चों की मां ने ही अपने पति पर बच्चों की हत्या का आरोप लगाया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार उन्नाव के बारासगवर के गांव लालमन खेड़ा में रविवार को चार मासूम बच्चों की हुई मौत के मामले में शिव देवी ने पति वीरेंद्र के खिलाफ बच्चों को करंट लगाकर और जहर देकर बच्चों की हत्या करने की तहरीर दी है.

पिता ने स्वीकारा जुर्म

मामले में बच्चों की मौत के बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाला पिता अब इलाज के बाद स्वस्थ होकर गुरुवार को घर आ गया. वीरेंद्र ने चारों बच्चों की मौत का कारण गला दबाकर हत्या किए जाने को स्वीकार कर सभी को चौंका दिया. वहीं पुलिस मामले में लीपापोती करने पर उतारू नजर आ रही है.

जहर देकर उतारा मौत के घाट

पिता वीरेंद्र ने बताया कि तीन दिन पहले पत्नी से हुए विवाद के चलते वह तनाव में था, जिसके बाद वह गेहूं में रखने वाली दवा की डिब्बी लेकर आया. पत्नी खेतों में काम करने गई थी. ऐसे में वह घर पर आया और डिब्बी खोली जिसकी तीव्र गंध से दोनों छोटे बच्चे बेहोश हो गए. वहीं दोनों बड़े बच्चों को उसने दवा खिला दी. जिससे चारों बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है आरोपी पिता का गांव की एक अन्य महिला से प्रेम प्रसंग है. इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था.

पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

करंट लगने की बात को पूरी तरह से नकारते हुए वीरेंद्र ने बताया कि पंखे का स्विच ऑफ था तो करंट से कोई मौत नहीं हुई. बच्चों के तड़पने के कारण हाथ-पैर चलने से पंखा गिर पड़ा था. बच्चों की मौत से अफसोस जताते हुए उसने कहा कि उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि उसने कैसे घटना को अंजाम दे दिया.

वीरेंद्र ने बताया कि उसने बच्चों की हत्या किए जाने का मामला तीन दिन पहले ही पुलिस को बता दिया था. पुलिस लगातार मामले में लीपापोती कर रही है. वीरेंद्र की पत्नी शिव देवी ने थाने में चार मासूम बच्चों की मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि पति द्वारा करंट लगाकर और जहर देकर बच्चों की हत्या की गई है.

यह भी पढ़ें-

UP News: यूपी में बंद सिनेमाघर बनेंगे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, योगी सरकार का आदेश हुआ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget