एक्सप्लोरर

कानपुर: एक हजार टन सोने के खजाने का सपना देखने वाले साधू शोभन सरकार का निधन....जानिये कौन थे ये रहस्यमयी बाबा

भारत सरकार ने सोने का खजाना ढूंढने के लिये शोभन सरकार के कहने पर उन्नाव को डौंडिया खेड़ा में खुदाई करवाई थी। कानपुर जिले और आसपास के शहरों में शोभन सरकार के लाखों भक्त हैं

कानपुर, एबीपी गंगा। एक हजार टन सोने का खजाने का सपना देखने वाले साधु शोभन सरकार का निधन हो गया है। कानपुर देहात के शिवली आश्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। कानपुर नगर, देहात और आसपास के जिलों में उनके भक्तों की तादाद लाखों में है। कानपुर जिले में बाबा शोभन सरकार का मान्यता इस कदर है कि हर घर में कोई एक सदस्य उनका अनुयायी है। शहर के बड़े कारोबारियों में उनके प्रति बड़ी श्रद्धा है। उनके निधन से भक्त शोक में डूब गये हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भक्त उनके दर्शन के लिये आश्रम जा रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते आवाजाही पर रोक है। शोभन सरकार उस वक्त सुर्खियों में आ गये थे जब उनके बताये जाने पर सोने के खजाने की खोज में भारत सरकार ने उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में खुदाई शुरू कर दी थी।

कौन थे शोभन सरकार

शोभन सरकार को रहस्मयी साधू माना जाता है। भक्तों के मुताबिक उन्हें किसी ने नहीं देखा है। शोभन सरकार के नाम से प्रचलित इन साधु का असली नाम परमहंस विरक्तानंद जी है। लोग सम्मानपूर्वक उनके नाम के साथ 'सरकार' जोड़ते हैं। उनका जन्म कानपुर के मैथा ब्लॉक के शकुलनपुरवा के एक परिवार में हुआ था। पिता का नाम पंडित कैलाशनाथ तिवारी था। कहते हैं कि शोभन सरकार को 11 साल की उम्र में वैराग्य प्राप्त हो गया था। शोभन सरकार ने गांव के लोगों के लिए कई तरह के जनहित के काम किए हैं। यही वजह है कि गांववाले भी उन्हें अब भगवान की तरह मानने लगे हैं। शोभन सरकार भगवान राम और हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं। यहां बताया जाता है कि उन्होंने राम और हनुमान के कई मंदिरों का निर्माण भी करवाया है।

आश्रम से जुड़े लोग बताते हैं कि उन्होंने गुरु स्वामी सत्संगानंद जी से आठ वर्ष तक दीक्षा ली थी। उन्हीं के कहने पर उन्होंने कानपुर के शिवली स्थित शोभन में आश्रम का निर्माण कराया।

सपने में देखा सोने का खजाना वर्ष 2013 में शोभन सरकार ने उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में राजा राम बख्श सिंह के किले के आसपास एक हजार टन सोना दबा होने का सपना देखा था। इसके बाद वहां सरकार के आदेश पर खुदाई शुरू की गई। इस घटना के बाद से टीवी चैनलों की सुर्खियां बनने वाले साधु शोभन सरकार का पहले से ही उन्नाव के आसापास बहुत प्रभाव रहा है और लोग उन पर श्रद्घा रखते हैं। किले के पास शोभन सरकार का आश्रम भी है। इसे लेकर उस दौर में खूब राजनीति भी हुई थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
Basti News: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
बस्ती: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
UP News: 'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget