एक्सप्लोरर

बांदा जेल में बढ़ाई गईं मुख्तार अंसारी की सुविधाएं, पर नहीं मिलेगा टीवी - कूलर और बाहर का खाना

बांदा जेल में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी की सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं. लेकिन उसकी कई मागों को मंजूरी नहीं मिली है.

प्रयागराज: पूर्वांचल के माफिया डान के तौर पर बदनाम बीएसपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में मिलने वाली सुविधाएं अब बढ़ा दी गईं हैं. उसे साधारण बंदी को मिलने वाली सुविधाओं के साथ ही कुछ विशेष सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं. इसके तहत उसे एक मेज- चौकी, अख़बार, मच्छरदानी, पसंद का खाना, पंखा, सोने के लिए लकड़ी का तख़्त, दरी और कॉटन की चादर के साथ ही एक जोड़ी चप्पल भी अलग से मुहैया कराया जा रहा है. मुख्तार अंसारी को यह सभी सुविधाएं उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल के पैराग्राफ 432 के तहत जन प्रतिनिधि होने के नाते दी गईं हैं. हालांकि, जेल प्रशासन ने टीवी - कूलर और बाहर से मंगाए जाने वाले खाने की अनुमति नहीं दी है. 

 स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है सुनवाई

जेल मैनुअल के तहत मुख्तार की सुविधाएं बढ़ाए जाने के बांदा जेल अधीक्षक के जवाब के बाद प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने बाहुबली विधायक की मांग को औचित्यहीन माना है और उस मामले में कोई भी दखल नहीं दिया है. गौरतलब है कि बाहुबली मुख्तार अंसारी से जुड़े ग्यारह आपराधिक मुकदमों की सुनवाई इन दिनों प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है. मऊ जिले के दक्षिणटोला इलाके में हुए डबल मर्डर केस का ट्रायल भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये चल रहा है. इस केस की सुनवाई के दौरान ही मुख्तार अंसारी की तरफ से बांदा जेल में विशेष सुविधाएं दिए जाने की मांग पिछले दिनों की गई थी. मुख्तार अंसारी की तरफ से कोर्ट में यह दलील दी गई थी कि वह लगातार पांच बार का विधायक है. तकरीबन पचीस साल से जन प्रतिनिधि चुना जाता रहा है. उसे अभी किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है. पिछले करीब सोलह सालों से वह विचाराधीन कैदी के तौर पर जेल में है. 

मुख्तार की तरफ से दलील 

मुख्तार की तरफ से कहा गया कि, विधायक होने के नाते यूपी जेल मैनुअल के पैराग्राफ 432 के तहत उसे विशेष सुविधाएं मिलनी चाहिए. उसके रहने व खाने के विशेष इंतजाम होने चाहिए. जेल मैनुअल के मुताबिक़ कुछ छूट भी मिलनी चाहिए. मुख्तार ने खुद के बीमार होने, सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में आने,ग्रेजुएट होने और इनकम टैक्स पेयी होने की भी दलील देते हुए विशेष सुविधाओं की मांग की थी. कहा यह गया था कि इन सभी आधारों पर उसे उच्चतर यानी सबसे ज़्यादा सुविधाएं मिलनी चाहिए. मुख्तार की इस मांग पर प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने बांदा जेल के अधीक्षक से जवाब तलब कर लिया था. डबल मर्डर केस के ट्रायल के दौरान सरकारी वकील ने बांदा जेल के अधीक्षक का जवाब कोर्ट में पेश किया. 

जेल अधीक्षक का जवाब

बांदा जेल के अधीक्षक के जवाब में कहा गया कि जेल मैनुअल के तहत मुख्तार अंसारी को जेल प्रशासन द्वारा जो भी सुविधाएं दी जानी चाहिए, वह सभी मुहैया करा दी गई है. जवाब में यह भी कहा गया है कि मुख्तार को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है, ऐसे में सुविधाएं देने में खुद मुख्तार और जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है. इन दिनों कोरोना की महामारी है, ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन कराया जा रहा है. अधीक्षक के जवाब में सुविधाओं का ब्यौरा नहीं दिया गया है. हालांकि जेल सूत्रों के मुताबिक़ मुख्तार को सोने के लिए तख़्त, चौकी, मेज, मच्छरदानी, चप्पल, अखबार पढ़ने की सुविधा, कॉटन की चादरें, दरी,पसंद का खाना व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं. जबकि दूसरी तरफ टीवी - कूलर और बाहर से मंगाए जाने वाले खाने की इजाज़त फिलहाल नहीं दी गई है. वैसे जेल मैनुअल के मुताबिक़ वीआईपी कैटेगरी में आने वाले बंदियों को कुछ सुविधाएं जेल प्रशासन की तरफ से दी जाती हैं, जबकि बाकी सुविधाओं का खर्च बंदी को खुद ही उठाना पड़ता है.

अन्य सुविधाओं के लिए नये सिरे से दाखिल करनी होगी अर्जी

प्रयागराज के एडीजीसी क्रिमिनल राजेश गुप्ता के मुताबिक़ बांदा जेल के अधीक्षक की रिपोर्ट के बाद मुख्तार अंसारी की मांग औचित्यहीन हो गई है, इसलिए कोर्ट ने इस मामले में फौरी तौर पर कोई दखल नहीं दिया है. उनका कहना है कि अगर मुख्तार के वकील सुविधाओं को और बढ़ाने या कुछ अन्य मांग करते हैं तो उन्हें नये सिरे से अर्जी दाखिल करनी होगी और कोर्ट उस बारे में कोई फैसला लेगी. एमपी एमएलए कोर्ट से जुड़े वकील सैयद अहमद नसीम का कहना है कि मुख़्तार ने इसी तरह की मांग मऊ व लखनऊ कोर्ट में भी की थी और सभी जगहों पर बांदा जेल के अधीक्षक से जवाब तलब किया गया था. उनके मुताबिक़ मुख्तार अंसारी छह अप्रैल को पंजाब की रोपड़ से यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था.     
 

ये भी पढ़ें.

आतंकियों का गढ़ बनती जा रही है यूपी की राजधानी लखनऊ, क्लिक कर पढ़ें बीते 15 सालों में क्या-क्या हुआ       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget