एक्सप्लोरर

Rameshwar Yadav arrest: कौन हैं गैंगस्‍टर एक्‍ट में अरेस्‍ट सपा नेता और पूर्व विधायक रामेश्‍वर यादव? हत्या समेत 77 मामले हैं दर्ज

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को एटा पुलिस ने आगरा से अरेस्ट किया है. उन्हें गैंगस्टर एक्टर में गिरफ्तार किया गया है.

UP News: एटा जनपद (Etah District) की अलीगंज विधानसभा सीट (Aliganj Assembly Seat) से तीन बार विधायक रहे सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव (Rameshwar Singh Yadav) को बीती रात आगरा से अरेस्ट किया गया है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के करीबी माने जाने वाले रामेश्वर पिछले एक महीने से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे थे. उनपर राज्य के अलग-अलग थानों में 77 केस दर्ज हो चुके हैं. रामेश्वर यादव के खिलाफ 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था.

दिल्ली जाते वक्त बीच रास्ते हुए गिरफ्तार

बताया जाता है कि वह सुप्रीम कोर्ट से जमानत हासिल करने के प्रयास में अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली में अपने वकील से मिलने जा रहे थे. पुलिस को सर्वेंलांस से उनके आगरा में होने की जानकारी मिली और उन्हें बीच रास्ते ही गिरफ्तार कर लिया गया. एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने रामेश्वर सिंह यादव की गिरफ़्तारी की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे थे. रामेश्वर यादव को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

समझिए अखिलेश और रामेश्वर का कनेक्शन

रामेश्वर यादव की गिरफ्तारी से यूपी में राजनीति का पारा तेज हो गया है. बता दें कि रामेश्वर एटा के रघुपुर गांव के मूल निवासी हैं. वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं. उनका अखिलेश के साथ एक तरह का पारिवारिक रिश्ता है. वह अखिलेश के चचेरे भाई अक्षय यादव के साढ़ू हैं. अक्षय यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे हैं. 

रामेश्वर यादव का एटा और आसपास के जिलों में काफी रसूख है और वह जमीनी नेता माने जाते हैं. उन्होंने  2022 में अलीगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप मे चुनाव  लड़ा था. सपा ने उन्हें 2014 में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से लड़ने का टिकट दिया था. हालांकि उन्हें बीजेपी के राकेश राजपूत के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था. 

Moradabad News: कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के सामने ही मारपीट पर उतारू हुए बीजेपी नेता, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं

हत्या औऱ लूट के मामले भी हैं दर्ज

रामेश्वर पर कई मामले दर्ज हैं. उन पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने का भी आरोपी है. इनकी अवैध संपत्तियों पर भी यूपी सरकार का बुलडोजर चल चुका है. उधर, शुक्रवार को एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि रामेश्वर यादव पर अबतक विभिन्न थानों मे हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, लूट,गुंडा एक्ट, घर मे घुसकर मारपीट करने सहित कुल 77 मुक़दमे दर्ज हुए हैं.

ये भी पढ़ें -

Bareilly: चाकू की नोक पर कार में सहकर्मी से रेप, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget