एक्सप्लोरर

अपने भीतर राम जैसी मर्यादा और चरित्र स्थापित करें, 31वें संन्यास दिवस पर बोले स्वामी रामदेव

Baba Ramdev on Ram Navami: हरिद्वार में 31वें संन्यास दिवस को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हम सभी को अपने अंदर राम जैसी मर्यादा और चरित्र स्थापित करना चाहिए.

Haridwar News: हरिद्वार में पतंजलि वैलनेस स्थित योग भवन सभागार में आज 31वां संन्यास दिवस पावन नवरात्रि यज्ञ, वैदिक अनुष्ठान और कन्या पूजन के साथ सम्पन्न हुआ. इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने स्वामी रामदेव को माला पहनाकर 31वें संन्यास दिवस की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारत सनातन संस्कृति, ऋषि-वेद परम्परा, राम-कृष्ण, मां भवानी और आध्यशक्ति का देश है. इसलिए अंधेरे और प्रमाद रूपी राक्षसों का वध करें, सभी नकारात्मक विचारों का नाश कर अपने भीतर राम जैसी मर्यादा और चरित्र स्थापित करें.

संन्यासी का धर्म राष्ट्र को समृद्धि और संस्कार देना- बाबा रामदेव

कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि आज मैं 30 साल का संन्यासी हो चुका हूं और 31वें साल के संन्यस्त जीवन में प्रवेश कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि संन्यासी का एक ही धर्म है- योगधर्म से राष्ट्रधर्म, सेवाधर्म और युगधर्म का निर्वहन करते हुए इस राष्ट्र को स्वास्थ के साथ-साथ समृद्धि और संस्कार देना. इसलिए पतंजलि योगपीठ निरंतर संस्कृति मूलक समृद्धि के सौपान चढ़ रहा है.

बाबा रामदेव ने नवमी के मौके पर कन्याओं के चरण धोकर भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया. रामदेव बाबा ने भारतीय सनातन संस्कृति की गरिमा को बनाए रखने और अपने अंदर सकारात्मकता को स्थापित करने की भी बात कही.


अपने भीतर राम जैसी मर्यादा और चरित्र स्थापित करें, 31वें संन्यास दिवस पर बोले स्वामी रामदेव

मां भगवती सबका कल्याण करें- आचार्य बालकृष्ण

वहीं, कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि बाबा रामदेव ने संन्यास ग्रहण करके भारतीय संस्कृति, परम्परा और मूल्यों को पूरी दुनिया में गौरव देने का कार्य किया और भारत की गौरवशाली परम्परा की पहचान पूरे विश्व में कराई. उन्होंने कहा, ''नवरात्र का भारतीय संस्कृति, परम्परा और सनातन धर्म में विशेष स्थान है. मां भगवती सबका कल्याण करें, सबके जीवन में मंगल हो, स्वास्थ्य हो, समृद्धि हो, आनन्द हो, खुशियां हों.''

आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ''कन्या पूजन के साथ हम अपने दुगुर्णों, बुराइयों, दुर्व्यस्नों और असुरत्व पर विजय प्राप्त करें. पवित्र नवरात्र भारत की समृद्धशाली संस्कृति और परम्परा का हिस्सा है, इसको उद्दात्ता और वैज्ञानिकता के साथ बनाना हम सबका कर्त्तव्य है.''

यह भी पढ़ें-

हिन्दू हो या मुसलमान, सभी धर्मों के लिए है एक संविधान, वक्फ पर नए कानून से मिलेगी मजबूती: बाबा रामदेव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget