एक्सप्लोरर

Bagpat Crime News: बागपत में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, 14 मुकदमें दर्ज हैं

Encounter in Bagpat: बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच भिड़ंत हो गई. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया.गिरफ्तार बदमाश पर 14 मुकदमे दर्ज हैं.

Encounter in Bagpat: बागपत में दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान मौके से दूसरा बदमाश फरार हो गया. पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को उसकी सरियों से भरे ट्रक लूट की घटना में तलाश थी.

गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ 

शनिवार सुबह खेकड़ा कोतवाली पुलिस पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गश्त कर रही थी. उसी दौरान गाजियाबाद की तरफ से आ रहे संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, नहीं रुकने पर पुलिस ने दोनों युवकों का पीछा किया तो एक युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी. इससे बदमाश घायल होकर बाइक समेत जमीन पर गिर गया. पुलिस ने बदमाश को तुरंत पकड़ लिया. जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया. पूछताछ में घायल ने अपना नाम अरमान पुत्र मेहर उर्फ मेहरदीन निवासी पुराने थाने के पास ईदगाह रोड, कस्बा खेकड़ा व हाल निवासी करदमपुर दिल्ली बताया.

गिरफ्तार बदमाश पर 25 हजार का इनाम 

बदमाश पर बागपत पुलिस की तरफ से 25 हजार का इनाम घोषित है. वह बागपत कोतवाली से सरिया लदे ट्रक लूट में वांछित चल रहा था. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया. बदमाश के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं. उसके पास से तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है जबकि दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है. पुलिस बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

पुलिस टीम पर फायरिंग 

आज सुबह 5.30 बजे थाना क्षेत्र खेकड़ा की बड़ागांव पुलिस चौकी के पास पुलिस चैकिंग कर रही थी, बदमाशों के आने की सूचना थी. एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए. दोनों को रोकने का प्रयास किया, बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायर किया. पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है जिसकी पहचान अरमान के रूप में हुई है, वह शातिर लुटेरा है. इसके ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं. इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था, जो लूट की वारदात में वांछित था, फरार बदमाश का नाम सोनू है, उसे पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है. घायल बदमाश के कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद हुआ है, जो बिना नंबर प्लेट की है, जिसकी पहचान कराई जा रही है. घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है.
 

ये भी पढ़ें.

Gorakhpur News: नाव से नदी किनारे कच्‍ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम का छापा, 140 लीटर अवैध कच्‍ची शराब बरामद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget