एक्सप्लोरर

DRDO ने ऋषिकेश के बाद हल्द्वानी में बनाया दूसरा कोविड केयर सेंटर, बच्चों के लिए है अलग वार्ड

उत्तराखंड के हल्द्वानी में डीआरडीओ ने अस्थाई कोविड केयर सेंटर बनाया है. कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बिस्तर के अलावा 125 आईसीयू बिस्तर और वेंटिलेटर की भी व्यवस्था है. यहां बच्चों के लिए अलग वार्ड के साथ ही अभिभावकों के लिए भी व्यवस्था की गई है.

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में डीआरडीओ की तरफ से बनाए गए अस्थाई कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया. इस सेंटर में 500 बिस्तर हैं. ऋषिकेश के बाद प्रदेश में डीआरडीओ के जरिए बनाया गया ये दूसरा कोविड केयर सेंटर है. अधिकारियों के अनुसार दस हजार वर्गफुट में तैयार आधुनिक सुविधायुक्त जनरल विपिन चंद्र जोशी कोविड केयर सेंटर में 375 ऑक्सीजन बिस्तर के अलावा 125 आईसीयू बिस्तर और वेंटिलेटर की भी व्यवस्था है. यहां बच्चों के लिए अलग वार्ड के साथ ही अभिभावकों के लिए भी व्यवस्था की गई है.

तीन हफ्ते में तैयार हुआ कोविड केयर सेंटर
मात्र तीन सप्ताह में तैयार हुए इस कोविड सेंटर में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के मरीजों के लिए भी अलग से वार्ड बनाया गया है. सेंटर का क्लीनिकल प्रबंधन डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल की तरफ से किया जाएगा. कोविड सेंटर के डिजिटल उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि केन्द्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से ये सेंटर जल्द बनकर तैयार हुआ है. मुख्यमंत्री ने इस कोविड सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कोविड केयर सेंटर बनने से कुमायूं मंडल के लोगों को इलाज मिलने में काफी सुविधा होगी.

तीसरी लहर को लेकर हो रही तैयारी 
सीएम रावत ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य में ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की पूर्ण उपलब्धता है. उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के अनुमान के तहत पुख्ता व्यवस्थाएं की जा रही हैं. 

सीएम का जताया आभार 
राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता और स्थानीय विधायक डॉ इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी में कोविड केयर सेंटर के लिए मुख्यमंत्री रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां कुमायूं के अलावा उत्तर प्रदेश से भी अनेक मरीज इलाज के लिए आते हैं. उन्होंने कोविड से लड़ने के लिए सबको मिलजुल कर प्रयास करने की आवश्यकता जताई. डीआडीओ ने हाल ही में 26 मई को ऋषिकेश में भी 500 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर तैयार किया था जिसका क्लीनिकल प्रबंधन एम्स ऋषिकेश को सौंपा गया है. 

ये भी पढ़ें: 

देहरादून: ऑटो रिक्शा चालकों ने तीरथ सरकार से मांगी राहत, बोले- ठंडी पड़ने लगी है रसोई की आंच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget