एक्सप्लोरर

देहरादून: ऑटो रिक्शा चालकों ने तीरथ सरकार से मांगी राहत, बोले- ठंडी पड़ने लगी है रसोई की आंच 

देहरादून में ऑटो चालक लगातार सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि दिल्ली की तर्ज पर उन्हें राहत मिले. ऑटो यूनियन चालकों ने सीएम तीरथ से मुलाकात भी करनी चाही लेकिन कोरोना के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. 

देहरादून: दिल्ली सरकार की तर्ज पर दून ऑटो रिक्शा चालकों ने भी तीरथ सरकार से राहत मांगी है. यूनियन ने मांग की है कि पिछले एक साल से ज्यादा समय से चल रही कोरोना महामारी से उनके व्यवसाय पर बड़ा प्रभाव पड़ा है. उन्होंने कहा कि उनकी रसोई की आंच धीरे-धीरे ठंडी पड़ने लगी है. पिछले साल की कोरोना लहर के लॉकडाउन से अभी तक ऑटो रिक्शा चालक उबर नहीं पाये हैं और दोबारा लॉकडाउन से उनको बड़ा नुकसान हुआ है. यूनियन ने कहा है कि हजारों लोगों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है. 

दिल्ली की तर्ज पर मिले सहायता
ऑटो चालक लगातार सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि दिल्ली की तर्ज पर उन्हें राहत मिले. ऑटो यूनियन चालकों ने सीएम तीरथ से मुलाकात भी करनी चाही लेकिन कोरोना के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. अब ऑटो यूनियन ने मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और परिवहन विभाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से उनको किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं मिला है.

ऑटो रिक्शा चालकों की मांग
दिल्ली सरकार की तर्ज पर 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की मांग ऑटो रिक्शा चालकों ने सरकार से की है. इसके अलावा दो वर्ष का रोड टैक्स, फिटनेस फीस, परमिट फीस एवं इंश्योरेंस माफ करने की भी गुहार यूनियन ने सरकार से लगायी है.

ये भी पढ़ें: 

कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान लापरवाही से सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज, दी ये सख्त हिदायत

सपा सांसद के बेतुके बोल, कोरोना वायरस और तूफान के लिए बताया मोदी सरकार को जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget