एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, प्रभु का स्वागत करने को तैयार अयोध्यावासी

Ayodhya Diwali 2023: अयोध्या में दिवाली पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी. सीएम योगी गुरु विशिष्ठ की भूमिका में इनकी अगुवाई करेंगे.

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन के पर्व दीपावली को लेकर तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर हैं. भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. दिवाली पर होने वाले दीपोत्सव के साथ-साथ अयोध्या में कई धार्मिक एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जिसमें रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां अयोध्या के प्रवेश द्वार से निकलेंगी जिनका रामकथा पार्क में समापन होगा. इसके अलावा झांकियों के आगे पीछे नृत्य संगीत की अलग-अलग टोलियां चलेंगी.

सीएम योगी करेंगे कार्यक्रम की अगुवाई
झांकियों के मंच पर भगवान के विग्रह भी मौजूद होंगे. रामकथा पार्क में जब यह झांकियां पहुंचेंगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु विशिष्ठ की भूमिका में इनकी अगुवाई करेंगे. जब यह झांकियां राम कथा पार्क पहुंचेगी उसी समय त्रेता युग की तर्ज पर प्रभू श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे. उस समय सीएम योगी गुरु वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे और राज्याभिषेक का कार्यक्रम होगा. इसके लिए रामकथा पार्क राम दरबार की थीम पर सज रहा है.

'गुरु के चरणों में मिली भगवान को राम की उपाधि'
कामधेनु आश्रम के महंत आशुतोष महाराज ने बताया कि कर्म धर्म और दायित्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और भगवान राम का पूरा जीवन संघर्षमय रहा है. पूज्य गुरु जी के चरणों में रहकर भगवान राम को राम शब्द की उपाधि मिली. अगर राम को कोई राम बनाने वाला है तो गुरुदेव हैं.

उन्होंने कहा कि गुरु की भूमिका में अगर माननीय योगी आदित्यनाथ अगर आते हैं वह भी गुरु गोरखपीठ से तो यह बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. आशुतोष महाराज ने कहा कि जब भगवान 14 वर्ष वनवास खत्म करके यहां वापस आते हैं तो बड़ा कार्यक्रम होता है. दिव्य राम मंदिर बन रहा है तो वहां सीएम को मुख्य रूप में होना चाहिए क्योंकि वह उत्तर प्रदेश के मुखिया हैं.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: 'राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या के साथ बढ़ेगा चैलेंज', CRPF महानिरीक्षक बोले- हम तैयार हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड से गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस मार्च में होंगे शामिल
उत्तराखंड से गणेश गोदियाल समेत सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस मार्च में होंगे शामिल
मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद
मारहरा में BJP की लगातार दो जीत, लेकिन 2024 के नतीजों ने बढ़ाई सपा की 2027 में उम्मीद
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
करहल में BJP को ठाकुरों का साथ, फिर भी सपा से पीछे क्यों? समझिए 2027 से पहले पूरा चुनावी गणित
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह
'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget