एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या के साथ बढ़ेगा चैलेंज', CRPF महानिरीक्षक बोले- हम तैयार हैं

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा को लेकर CRPF महानिरीक्षक सतपाल रावत ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही सिक्योरिटी फोर्स के लिए चैलेंज भी बढ़ेगा, लेकिन हम तैयार हैं.

Ram Mandir Inauguration Security: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर बनने के साथ ही सुरक्षा को लेकर भी आधारभूत ढांचा खड़ा किया जा रहा है. 27 एकड़ में विकसित किए गए कैंप का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक सत्यपाल रावत ने अयोध्या में सुरक्षा चैलेंज को लेकर कई बड़ी बात कही. सीआरपीएफ के महानिरीक्षक सतपाल ने सीधे तौर पर कहा कि राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं की जितनी संख्या बढ़ेगी उतना ही सिक्योरिटी फोर्स, जो अयोध्या में काम कर रहे हैं, उनके लिए भी चैलेंज बढ़ेगा.

CRPF के लिये कोई चैलेंज नया नहीं
सत्यपाल रावत ने कहा कि अयोध्या में कई सिक्योरिटी एजेंसी काम कर रही हैं. सबके बीच समन्वय भी ठीक है. सुरक्षा की दृष्टि से नए प्रबंध किए जा रहे हैं और इसके लिए नए और आधुनिक उपकरण भी अयोध्या आ रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा को लेकर बहुत चिंता करने की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के लिए कोई भी चैलेंज नया नहीं है.

उन्होंने कहा कि ठीक है ये चैलेंज भी हमारे लिए नया नहीं है सिवाय इसके कि जब से मन्दिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ है इसमें कई तरह की टेक्निकलटी इन्वॉल्व थी. निर्माण पूरा होने के बाद ये आप भी सब जानते हैं कि श्रद्धालुओं का जितना ज्यादा नंबर बढ़ेगा एक प्रकार से चैलेंज सभी के लिए बढ़ेगा. हमारे लिए ही नहीं, जितनी भी सिक्योरिटी फोर्स यहां पर काम कर रही हैं वह चैलेंज सभी के लिए है और उस चैलेंज के लिए केवल हम ही नहीं बाकी सभी तैयार हैं.

'मंदिर सुरक्षा में ढेर सारी एजेंसी कर रही हैं काम'
उन्होंने आगे कहा कि मैं क्लियर कर देना चाहता हूं कि यहां एक एजेंसी नहीं ढेर सारी एजेंसी काम कर रही हैं और जब इतनी सारी एजेंसी आपस में समन्वय के साथ काम करती हैं तो काम अच्छा होता है. समन्वय बहुत अच्छे से चल रहा है. हर फोर्स के लिए टास्क निर्धारित है. इसमें कहीं कोई ऐसी चीज नहीं है जोकि चिंता का विषय हो.

ये भी पढ़ें: Allahabad High Court: राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर स्पेशल कोर्ट में सुनवाई, ज्ञानवापी समेत तीन अहम मामले सुनेगा HC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 328.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च
डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 328.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च
UP में कब से शुरू होगी धान की खरीद, कितना मिलेगा दाम? योगी सरकार से आई ये जानकारी
UP में कब से शुरू होगी धान की खरीद, कितना मिलेगा दाम? योगी सरकार से आई ये जानकारी
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget