एक्सप्लोरर

डिंपल यादव के इस बयान से कांग्रेस को लगेगा झटका! अडानी के मुद्दे पर किया बड़ा दावा

Dimple Yadav on Adani: डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान को लेकर सदन में होने वाली चर्चा में भी हिस्सा लेगी. वहीं उन्होंने अडानी के मुद्दे पर भी बड़ी बात कही है.

Dimple Yadav on Adani: संसद के शीतकालीन सत्र में अडानी के मुद्दे को लेकर हो रहे हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान सामने आया है. डिंपल के इस बयान से कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है जो लगातार इस मुद्दे को लेकर संसद में हंगामा कर रही है और इस पर चर्चा की मांग कर रही है. 

सपा सांसद से आज जब सदन की कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सदन चल रहा है... आज सदन चल रहा था..और हमें उम्मीद है कि आगे भी सदन चलता रहेगा. उनसे सब अडानी के मुद्दे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम न तो सोरोस मुद्दे के साथ हैं और न ही अडानी मुद्दे के साथ. हमारा मानना ​​है कि सदन चलना चाहिए. हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के लोग सदन के कामकाज के प्रति समर्पण दिखाएंगे. समाजवादी पार्टी चाहती है कि सदन चले.

सपा ने अडानी मुद्दे से बनाई दूरी 
डिंपल यादव ने इस दौरान साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी संविधान को लेकर सदन में होने वाली चर्चा में भी हिस्सा लेगी. उन्होंने कहा कि शुक्रवार-शनिवार को संविधान पर चर्चा होनी है. समाजवादी पार्टी उसमें हिस्सा लेगी, हमें उम्मीद है कि सदन चलेगा. दरअसल सपा ने सदन में अडानी के मुद्दे से दूरी बनाई हुई है. सपा उद्योगपतियों को इस तरह निशाने पर लेने से सहमत नही हैं.

इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस पार्टी लगातार अडानी के मुद्दे पर सदन में चर्चां की माँग कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष की ओर से सोरोस के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की जा रही है. लेकिन इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ नहीं दिख रही है. सपा लगातार अडानी के मुद्दे से दूरी बनाते हुए दिख रही है. यहीं नहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस के आक्रामक रुख से सपा सहमत नहीं है. 

इंडिया गठबंधन में इन दिनों नेतृत्व को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की जिम्मेदारी संभालने की बात कही जिस पर कई सहयोगियों ने सहमति जताई है. समाजवादी पार्टी ने तो ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की कमान सौंपे जाने का खुलकर समर्थन किया है तो वहीं आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव भी इस बात से सहमत दिखाई दिए और कांग्रेस से इस पर विचार करने को कहा है. 

यूपी के नोएडा-गाजियाबाद में एक और एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ, इस राज्य तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget