एक्सप्लोरर

Gorakhpur Building Collapse: जर्जर बिल्डिंग की गिरी छत, मलबे में दबकर दो मजदूर घायल, रेस्‍क्‍यू के बाद अस्पताल में भर्ती

Gorakhpur News: गोरखपुर में पार्टी कार्यालय की जर्जर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. हादसा के बाद अधिकारियों ने मलबे में दबे दो मजदूरों का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भिजवा दिया है.

UP News: गोरखपुर (Gorakhpur) में जर्जर भवन की छत ढबने से दो मजदूर घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल मजदूरों को जिला अस्पताल भिजवाया. कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर पावर हाउस रोड पर सीपीआई (एमएल) मंडल कार्यालय के पास दर्दनाक हादसा हुआ. शनिवार की सुबह खंडहरनुमा भवन में 7 से 8 मजदूर काम कर रहे थे. सुबह 10 बजे जर्जर भवन के पिछले हिस्से की छत और पिलर ढह गए. छत और पिलर के मलबे में दो मजदूर दब गए. अन्य मजदूरों ने बाहर की तरफ भागकर जान बचाई.

भरभराकर गिरे जर्जर भवन के छत और पिलर
हादसे की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को दी गई. आपदा प्रभारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्‍व राजेश कुमार सिंह, एनडीआरएफ के आशुतोष मिश्रा और जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू कराया. काफी मशक्कत के बाद मलबे से दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया. दोनों मजदूर मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए थे. अधिकारियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. घायल मजदूरों की पहजान सोनबरसा रसूलपुर के रहने वाले मुन्ना गुप्ता और सोनबरसा भगवानपुर खुर्द निवासी रफूल अंसारी के रूप में हुई है.


Gorakhpur Building Collapse: जर्जर बिल्डिंग की गिरी छत, मलबे में दबकर दो मजदूर घायल, रेस्‍क्‍यू के बाद अस्पताल में भर्ती

मलबे में दबे दो मजदूरों का किया गया रेस्क्यू 
घटनास्‍थल पर पहुंचे प्रभारी अधिकारी आपदा एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जर्जर भवन में 7 से 8 मजदूर काम कर रहे थे. काम के दौरान छत गिरने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने के बाद दो मजदूर मलबे में दबे हुए मिले. मजदूरों को रेस्‍क्‍यू कर टीम ने मलबे से बाहर निकाला. आपदा विभाग के साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. भविष्य में होदसा रोकने के लिए जर्जर भवन को ध्वस्त करने का आदेश पारित कर दिया गया है.

UP News: गोरखपुर के टॉप 5 माफिया का आशियाना जमींदोज, बेशकीमती सामान निकाला गया बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget