एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं पर DGCA की रोक, बदरीनाथ हादसे के बाद बड़ा फैसला

DGCA ने थंबी एविएशन की सभी हेली सेवाओं पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है. क्यूंकि थंबी एविएशन का एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय अनियंत्रित हो गया था.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को झटका लगा है. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने थंबी एविएशन की सभी हेली सेवाओं पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है. यह निर्णय हाल ही में बदरीनाथ हेलीपैड पर हुए एक गंभीर हादसे के मद्देनजर लिया गया है, क्यूंकि थंबी एविएशन का एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय अनियंत्रित हो गया था.

घटना सोमवार को बदरीनाथ धाम के हेलीपैड पर हुई, जब थंबी एविएशन का हेलीकॉप्टर यात्रियों को उतारने के बाद वापसी की उड़ान भरने ही वाला था. तभी टेकऑफ के समय हेलीकॉप्टर अनियंत्रण की स्थिति में आ गया और उसके पंखे हेलीपैड पर खड़े एक वाहन से टकरा गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

चार दिन पहले भी हुई थी घटना
गौरतलब है कि इससे महज चार दिन पहले उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई थी, जिसमें तकनीकी खामी सामने आई थी. इन दो घटनाओं के बाद डीजीसीए ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थंबी एविएशन की सभी हेली सेवाओं को निलंबित कर दिया है.

अन्य कंपनियां भी देंगी सेवा
थंबी एविएशन वर्तमान में फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए नियमित हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित करती है. अब इन रूटों पर थंबी की जगह अन्य कंपनियों की हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित की जाएंगी. इसके तहत जिन श्रद्धालुओं ने थंबी एविएशन से टिकट बुक कराए हैं, उन्हें दूसरी कंपनियों की सेवाओं में स्थानांतरित किया जाएगा.

केदारनाथ हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने पुष्टि की है कि डीजीसीए के आदेश के बाद थंबी एविएशन की सभी उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं. चौबे ने बताया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

डीजीसीए के अधिकारी बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचे और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में हेलीकॉप्टर के उड़ान नियंत्रक प्रणाली (फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम) में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा पायलट की सतर्कता और मौसम की स्थिति की भी जांच की जा रही है.

इन यात्रियों के लिए सुविधा थी
चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाएं यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं, खासकर बुजुर्ग और अस्वस्थ श्रद्धालुओं के लिए. ऐसे में हेली सेवा में इस प्रकार की तकनीकी खामियों और लापरवाही को डीजीसीए ने गंभीरता से लेते हुए यह कठोर कदम उठाया है.

फिलहाल जब तक जांच पूरी नहीं होती और थंबी एविएशन को सभी सुरक्षा मापदंडों पर खरा नहीं पाया जाता, तब तक उसे चारधाम रूट पर सेवाएं संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यात्रा से पहले संबंधित हेलीकॉप्टर कंपनी से स्थिति की जानकारी प्राप्त करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget