एक्सप्लोरर

Delhi-Meerut RRTS: नमो भारत ट्रेन में पहले दिन उमड़ा लोगों का हुजूम, जानें- कितने लोगों ने की यात्रा

Delhi-Meerut RAPIDX: पीएम मोदी ने शुक्रवार को रैपिडेक्स रेल को हरी झंडी दिखाई थी. इस रूट पर यात्री सेवाएं शनिवार को शुरू हो गईं. पहले फेज में ट्रेन का संचालन पांच स्टेशनों के बीच शुरू हुआ है.

Delhi-Meerut RRTS News: देश की पहली रैपिडेक्स रेल नमो भारत ट्रेन में पहले दिन सफर के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. शनिवार (21 अक्टूबर) को यात्रियों की संख्या 10,000 का आंकड़ा पार कर गई. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

एनसीआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए पहली 'नमो भारत' ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना हुई और इसे यात्रियों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. उन्होंने बताया कि कुछ यात्री तड़के 4.30 बजे ही स्टेशन पर आ गए थे. लोग इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक थे और मुरादनगर जैसे आस-पास के इलाकों और दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से आये थे. 

रैपिडेक्स रेल के फर्स्ट राइडर

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने भी 'नमो भारत' ट्रेन में सवारी की. अधिकारियों ने कहा कि विनय कुमार सिंह ने सुबह भारत की पहली 'नमो भारत' ट्रेन के यात्रियों के पहले समूह का स्वागत किया और प्लेटफार्म और कोच में उनके साथ बातचीत भी की. उन्होंने कहा कि यात्रियों के पहले समूह को 'फर्स्ट राइडर' के रूप में मान्यता देते हुए उन्हें एक प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गयाय

'नमो भारत' ट्रेन उच्च प्रौद्योगिकी सुविधाओं सहित कई यात्री सुविधाओं से लैस हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को साहिबाबाद स्टेशन पर एक पट्टिका का अनावरण करके दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के इस खंड का उद्घाटन किया और ट्रेन में यात्रा भी की. 

रात 11 बजे तक जारी रहेंगीसेवाएं 

अधिकारियों ने कहा कि यात्री सेवाएं रात 11 बजे तक जारी रहेंगी. आरआरटीएस एक नया रेल-आधारित, सेमी-हाई-स्पीड, हाई-फ़्रीक्वेंसी कम्यूटर ट्रांजिट सिस्टम है जिसकी डिजाइन गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे और परिचालन गति क्षमता 160 किलोमीटर प्रति घंटे है. साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच प्राथमिकता खंड में पांच स्टेशन हैं- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो.

एनसीआरटीसी ने कहा कि यात्रियों के पहले समूह में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और बच्चे सहित सभी क्षेत्रों के यात्री शामिल थे. एनसीआरटीसी को दिल्ली और मेरठ के बीच भारत के पहले आरआरटीएस के निर्माण की देखरेख का काम सौंपा गया है. पूरे 82.15 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस को जून 2025 तक चालू करने का लक्ष्य है. 

ट्रेन में एक प्रीमियम कोच सहित छह कोच

प्रत्येक 'नमो भारत' ट्रेन में एक प्रीमियम कोच सहित छह कोच हैं. हर ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित है और यह प्रीमियम कोच के बगल वाला कोच होता है. इसके अलावा, अन्य कोच में महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित हैं. अधिकारियों ने कहा कि लोग इस लाइन पर साहिबाबाद और दुहाई डिपो स्टेशनों के बीच लगभग 12 मिनट में यात्रा कर सकते हैं. 

इतना होगा किराया

इस आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता खंड पर साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक एक तरफ की यात्रा का किराया 50 रुपये होगा, जबकि प्रीमियम श्रेणी के कोच में उसी मार्ग का किराया 100 रुपये होगा. दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने आनंद विहार से साहिबाबाद स्टेशन तक 20 मिनट की आवृत्ति के साथ एक एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू की है.

इसके कार्यक्रम के मुताबिक, पहली एसी इलेक्ट्रिक बस आनंद विहार आईएसबीटी से सुबह 6.20 बजे रवाना होगी, जबकि आखिरी बस रात 9.35 बजे रवाना होगी. साहिबाबाद से यह सुबह 7.05 बजे से रात 10.20 बजे तक उपलब्ध होगी. एनसीआरटीसी ने कहा कि देश के पहले आरआरटीएस गलियारे के प्राथमिकता वाले खंड पर यात्री परिचालन के पहले दिन ‘आरआरटीएस कनेक्ट ऐप’ को 2,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: कांग्रेस-सपा विवाद में दोराहे पर जयंत चौधरी? रालोद की चुप्पी से मिल रहे ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget