एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव की तारीख घोषित होते ही मायावती का बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा

बीएसपी चीफ मायावती ने कहा कि लुभावने वादे के बहकावे में ना आकर अपने वोट का पूरी समझदारी से इस्तेमाल करके जनहित एवं जनकल्याण को समर्पित बीएसपी पार्टी के उम्मीदवारों को ही वोट करें.

Delhi Assembly Election 2025: देश की राजधानी दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद आठ फरवरी को की जाएगी. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यहां चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है. तारीखों का ऐलान होते ही बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी यह चुनाव लड़ेगी.

बीएसपी सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दिल्ली विधानसभा का आमचुनाव आगामी 5 फरवरी 2025 को एक चरण में होगा. चुनाव आयोग द्वारा इस बारे में की गयी घोषणा का स्वागत. बीएसपी यह चुनाव अपनी पूरी तैयारी व दमदारी के साथ अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है. उम्मीद है कि पार्टी इस चुनाव में जरूर बेहतर प्रदर्शन करेगी.'

मायावती ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ है और बाहुबल व धनबल से दूर रहने वाली गरीबों-मजलूमों की पार्टी बीएसपी आयोग से यह उम्मीद रखती है कि वह स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के क्रम में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ ही साम्प्रदायिकता व अन्य घिनौने प्रचार से चुनाव को दूषित होने से बचाएगा.'

Milkipur Bypoll 2025 Date: मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें- कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

BSP चीफ ने की अपील
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मतदाताओं से अपील है कि वे किसी पार्टी के लुभावने वादे के बहकावे में ना आकर अपने वोट का पूरी समझदारी से इस्तेमाल करके जनहित एवं जनकल्याण को समर्पित बीएसपी पार्टी के उम्मीदवारों को ही वोट करें, यही अपील. इसी में ही जन व देशहित निहित एवं सुरक्षित.'

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं और इनमें 83.49 लाख पुरुष तथा 71.74 लाख महिलाएं हैं.

उन्होंने बताया कि युवा मतदाताओं (20 से 21 वर्ष के) की संख्या 28.89 लाख है जबकि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की संख्या 2.08 लाख है. राजधानी के 2697 स्थानों पर कुल 13,033 मतदान केंद्र होंगे और इनमें से 210 मॉडल मतदान केंद्र होंगे. दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 विधायकों की आवश्यकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget