एक्सप्लोरर

Dehradun प्राकृतिक आपदा में बढ़ी मृतकों की संख्या, अब तक 27 शव बरामद, लापता लोगों की तलाश जारी

Dehradun Cloudburst: देहरादून प्राकृतिक आपदा मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, वहीं अभी 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आई प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है, चार और शव मिलने से अब मरने वालों की संख्या 27 हो चुकी है. वहीं अभी भी 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं. फिलहाल अभी भी राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है. बता दें कि पांच अज्ञात शवों की पहचान भी हो चुकी है. इसमें लापता लोगों की संख्या अब तक 10 रह चुकी है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें शवों की तलाश में जुटी हुई हैं.

अधिकारियों ने कहा, "बृहस्पतिवार को चार और शव अलग-अलग जगह से बरामद हुए हैं. अब तक कुल मृतकों की संख्या 27 पहुंच गई है, जबकि 5 अज्ञात शवों की पहचान भी हो चुकी है. वहीं अभी तक 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों की मदद से तलाश की जा रही है. इसके अलावा राहत और बचाव कार्य में कुछ मार्गों के आंशिक रूप से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इन सड़कों को शुरू कर दिया जाएगा."

सर्चिंग टीम ने बरामद किये दो और शव

बताया गया कि टोंस नदी में कुल 15 मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बहे थे, इनमें से बुधवार तक 10 लोगों के शव मिल चुके हैं. अब बृहस्पतिवार को दो और शव मिले हैं, इनमें से संभल की रहने वाली नीति पुत्री हीरालाल का शव शाहू सहसपुर के कुशालपुर आसन नदी से बरामद हुआ है. जबकि मुरादाबाद के मुंडिया जैन गांव के रहने वाले राजकुमार कश्यप हरियाणा के यमुनानगर में यमुना नदी से बरामद हुआ है. सहसपुर क्षेत्र से बुधवार को मिले शव की पहचान मुरादाबाद के रहने वाले हुराम के रूप में हुई है.

दो लोगों की तलाश जारी

इस तरह इस घटना में अब तक 13 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. दो लोगों की तलाश की जा रही है. रायपुर क्षेत्र में सॉन्ग नदी में बृहस्पतिवार को एक और शव बरामद हुआ है. शव की पहचान सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी विकास के रूप में हुई है. विकास यहां अपने साथियों के साथ लापता हुआ था. इसके साथ ही सॉन्ग नदी से जिन दो अज्ञात शवों को बुधवार को बरामद किया गया था, उनकी पहचान धर्मेंद्र और श्यामलाल के रूप में हुई है.

फिलहाल देहरादून के आसपास के इलाकों में अभी भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है. अभी भी प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और खोजी कुत्तों के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget