एक्सप्लोरर

उत्तराखंड तक फैला है छांगुर का नेटवर्क, UP ATS ने देहरादून से सहयोगी अब्दुल रहमान किया गिरफ्तार

Dehradun News: यह ग्रुप हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहा था. रानीपोखरी क्षेत्र के एक कारोबारी की बेटी को इस ग्रुप के जरिए ब्रेनवॉश करने की कोशिश की जा रही थी.

यूपी के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर का नेटवर्क उत्तराखंड तक फैला हुआ है. यूपी एसटीएफ ने देहरादून के शंकरपुर क्षेत्र से छांगुर के सहयोगी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है.

जबकि देहरादून पुलिस ने इस मामले में एक इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए धर्मांतरण की साजिश रचने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इनमें दो दिल्ली, दो उत्तर प्रदेश और एक गोवा की युवती शामिल है. यह रैकेट सोशल मीडिया के जरिए युवाओं, खासकर हिंदू लड़कियों को निशाना बना रहा था.

देहरादून पुलिस को यूपी एसटीएफ से मिली जानकारी के आधार पर एक इंस्टाग्राम ग्रुप की गतिविधियों पर शक हुआ. जांच में पता चला कि यह ग्रुप हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहा था. रानीपोखरी क्षेत्र के एक कारोबारी की बेटी को इस ग्रुप के जरिए ब्रेनवॉश करने की कोशिश की जा रही थी.

कारोबारी की शिकायत पर देहरादून पुलिस ने पांच लोगों—अब्दुल रहमान (शंकरपुर, देहरादून), अबु तालिब (मुजफ्फरनगर, यूपी), अयान और अमन (कनॉट प्लेस, दिल्ली), और श्वेता (गोवा)—के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया.

एसएसपी अजय सिंह ने एबीपी से बातचीत में बताया कि  यूपी एटीएस के साथ मिलकर हमने इस मामले की जांच शुरू की. छांगुर के नेटवर्क से जुड़े लोग इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए धर्मांतरण की साजिश रच रहे थे. पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, और हम इस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं. पीड़ित लड़की की काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

अब्दुल रहमान हिंदू से मुस्लिम बना

यूपी एसटीएफ ने देहरादून के शंकरपुर से अब्दुल रहमान को हिरासत में लिया, जो पहले हिंदू था और छांगुर के संपर्क में आने के बाद इस्लाम कबूल कर चुका है. उसने देहरादून और लखनऊ में दो शादियां की थीं. जांच में पता चला कि अब्दुल रहमान छांगुर के नेटवर्क का अहम हिस्सा था और स्थानीय स्तर पर धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल था. पुलिस ने उसके घर से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी जांच जारी है.

इंस्टाग्राम ग्रुप से मिले अहम सबूत

देहरादून पुलिस ने यूपी एसटीएफ के सहयोग से संदिग्ध इंस्टाग्राम अकाउंट्स की जांच की. रानीपोखरी की एक युवती इस ग्रुप के जरिए छांगुर के नेटवर्क से जुड़ी थी. इस ग्रुप में उसे धर्म परिवर्तन के लिए लगातार प्रलोभन और दबाव दिए जा रहे थे.

पुलिस ने अकाउंट की डिटेल्स खंगालने पर कई अहम सबूत हासिल किए, जिसके आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस अब इस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में देहरादून और अन्य क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है.

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से छांगुर को किया था गिरफ्तार

जलालुद्दीन उर्फ़ छांगुर जिसे 5 जुलाई को यूपी एटीएस ने बलरामपुर से गिरफ्तार किया था. उस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण रैकेट चलाने का आरोप है. उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन, बेटा महबूब, और नवीन रोहरा भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं.

पैसों का प्रलोभन देकर कराते थे धर्मांतरण

जांच में पता चला कि यह गिरोह हिंदू लड़कियों, खासकर ब्राह्मण, क्षत्रिय, और सिख लड़कियों को 15-16 लाख रुपये, पिछड़ी जातियों की लड़कियों को 10-12 लाख, और अन्य को 8-10 लाख रुपये का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराता था.

छांगुर का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, आजमगढ़, बरेली, मुरादाबाद, और अब उत्तराखंड तक फैला हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है, जिसमें 60 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध फंडिंग का खुलासा हुआ है. छांगुर ने विदेशी फंड का इस्तेमाल आलीशान कोठियां, शोरूम, और लग्जरी गाड़ियां खरीदने में किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'

Embed widget