एक्सप्लोरर

आगरा: कोरोना वैक्सीन स्टोर करने के लिये इस संस्थान ने तैयार किया डीप फ्रीजर, किये गये विशेष इंतजाम

आगरा में कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के लिये पूरी व्यवस्था कर ली गई है. इसके लिये डीप फ्रीजर तैयार कर लिये गये हैं. इसके अलावा -70 डिग्री तक टेंपरेचर मेंटन करने के लिये भी व्यवस्था की गई हैं.

आगरा: विश्व के कई देशों में कोरोना पर कंट्रोल के लिए वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. कोरोना की वैक्सीन बनने के बाद वैक्सीनेशन को लेकर तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं. भारत में भी कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज को लेकर भी प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी कड़ी में आगरा में कोरोना वैक्सीन का स्टोरेज राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ रोग संस्थान में किया जाएगा. आगरा के जालमा संस्थान के निदेशक डॉ. श्रीपद ए पाटिल से कोरोना वैक्सीन स्टोरेज और कोल्ड चेन मेंटेन करने के इंतजाम पर बातचीत की हमारे संवाददाता नितिन उपाध्याय ने.

-70 डिग्री पर वैक्सीन रहती है स्टेबल

डॉ. श्रीपद ए पाटिल ने बताया कि दुनियाभर में तमाम इंस्टीट्यूट कोरोना वैक्सीन बना रहे हैं. भारत में सीरम और भारत बायोटेक इंस्टीट्यूट कोरोना वैक्सीन बना रहे हैं. सबसे पहले इंग्लैंड और अमेरिका ने फाइजर कंपनी की वैक्सीन को ओके किया है. भारत में भी यह वैक्सीन आएगी. इस वैक्सीन के स्टोरेज के लिए माइनस 70 डिग्री सेंटीग्रेड का टेंपरेचर चाहिए. जो रूम टेंपरेचर से कई गुना नीचे है. माइनस 70 डिग्री सेंटीग्रेड का टेंपरेचर में ही यह वैक्सीन स्टेबल रह सकती है.

अलग अलग तैयार हो रहे हैं डीप फ्रीजर 

डॉ. श्रीपद ए पाटिल ने कहा कि फाइजर की वैक्सीन और अन्य वैक्सीन के स्टोरेज को लेकर हमें संपर्क किया गया था. स्टोरेज की फैसिलिटी की डिटेल मांगी थी. इस पर हमने कई डीप फ्रीजर वैक्सीन के स्टोरेज के लिए तैयार किए हैं. फाइजर की वैक्सीन स्टोरेज के लिए माइनस 86 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान का डीप फ्रीजर भी तैयार कर लिया गया है. यह सिर्फ कोविड-19 की वैक्सीन के लिए बनाया है. डॉ. श्रीपद ने बताया कि कई इंस्टीट्यूट के वैक्सीन माइनस 20 डिग्री सेंटीग्रेड पर रखा जा सकता है. कुछ 4 डिग्री सेंटीग्रेड के वैक्सीन भी तैयार हो रहे हैं. इसके लिए भी हमने अलग अलग डीप फ्रीजर तैयार कर लिए हैं. माइनस 80 डिग्री सेंटीग्रेड और माइनस 20 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर वैक्सीन को स्टोरेज करने की फैसिलिटी यहां है.

जालमा निदेशक के अनुसार मार्च तक आगरा के इस संस्थान में वैक्सीन आ जायेगी और जल्द इसका लाभ आगरा सहित आसपास के लगभग 10 जिलों को मिलने लग जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget