एक्सप्लोरर

देहरादून: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन तक करवाता था शातिर गैंग

देहरादून एसटीएफ ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था. पुलिस ने पूरे गैंग की मॉडस ऑपरेंडी बताई.

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ ने बेरोज़गार युवक/युवतियों को अपनी प्लानिंग के तहत फंसाकर बड़े संस्थानों में नौकरी दिलाने वाले राष्ट्रीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. अभी तक यह गिरोह कई बेरोज़गारों से लाखों रूपयों की धोखाधड़ी कर चुका है. बेरोज़गार युवक/युवतियों से “नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत के बाद आरोपी विकास चंद्रा की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन तक करवाते थे

देहरादून में एक प्रकरण साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ था. पीड़ित द्वारा बताया गया था कि, उनको फूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) विभाग में 10 लाख रुपये में नौकरी दिलाने की बात कही गयी. जिस पर विश्वास करते हुये उनके द्वारा 10 लाख रुपये आरोपियों के बैंक खातों में डाली गयी. विश्वास में लेने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया, जिससे विश्वास हो जाये की उनकी नौकरी वास्तव मे लग गयी है. इतना ही नहीं FCI का आईकार्ड व ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया और उसका फर्जी तरीके से प्रशिक्षण भी गोरखपुर यूपी में करवाया गया. बाद में जब ज्वाइनिंग लेटर में अंकित तिथि को शिकायतकर्ता द्वारा फोन किया तो फोन नहीं उठा. शक होने पर जब शिकायतकर्ता द्वारा Food Corporation of India (FCI) विभाग देहरादून में जाकर आई कार्ड व ज्वाइनिंग लेटर के सम्बन्ध में पता किया तो फर्जी पाये गये.

नौकरी के विज्ञापन के जरिये करते थे ठगी

बताते चलें कि, इस गिरोह द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में जब भी प्रमुख संस्थाये जैसे FCI, Railway, AIIMS आदि में सरकार द्वारा रोजगार सम्बन्धी विज्ञप्ति समाचार पत्रों आदि में जारी की जाती थी तो बेरोजगार युवक युवतियों से सम्पर्क कर उनको FCI, Railway, AIIMS आदि में नौकरी लगाये जाने का प्रलोभन देकर उनसे लाखों रुपये प्राप्त करते थे. किसी को शक न हो इसके लिये उनकी फर्जी ट्रेनिगं, पुलिस वेरिफिकेशन, मेडिकल व इंटरव्यू आदि भी करवाते, इतना ही नहीं सम्बन्धित विभागों की फर्जी ई-मेल आईडी से उन्हें मैसेज करते थे व फर्जी आई कार्ड व ज्वाइनिंग लेटर डाक के माध्यम से भेजते थे.

कई राज्यों में सक्रिय

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय है, जिनके द्वारा भोले-भाले लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी की गई है. गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी पर काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

मलेशिया से नहीं लौटा मर्चेंट नेवी में काम करने वाला मनीष, घरवालों ने पीएम से की फरियाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget