एक्सप्लोरर

Haridwar: साइबर सेल की सक्रियता से ठगी का शिकार हुये युवक को वापस मिली रकम

हरिद्वार में एक युवक ने लालच में आकर अपने 90 हजार रुपये शेयर मार्केट में लगा दिये. लेकिन जब उसे पता चला कि ये सब फर्जी है तो युवक परेशान हो गया. इसके बाद यशपाल ने नाम के इस युवक ने साइबर सेल का रुख किया.

हरिद्वार: हरिद्वार की साइबर क्राइम सेल ने एक युवक को पांच लाख की चपत लगने से बचा लिया. वहीं, साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को 90 हजार की रकम भी वापस दिलवा दी. घटनाक्रम के मुताबिक, यशपाल नाम का एक युवक 90 हजार साइबर ठगों की चाल का शिकार हो गया. हरिद्वार के ही रहने वाले यशपाल ने हरिद्वार सायबर क्राइम सेल को शिकायत पत्र देकर बताया कि, धन कमाने के लालच में आकर उसने फर्जी शेयर मार्केट चलाने वाले गुजरात निवासी संजय नाम के एक व्यक्ति के अकाउंट में 90 हजार रुपये जमा कर दिए. 90 हजार की राशि उसने 15 और फिर 75 हजार दो किश्तों में जमा कराई जब उससे पांच लाख रुपये मांगे गए तो उसे शक हुआ कि वो ठगी का शिकार हो चुका है. 

शिकायत के तुरंत एक्शन में आई साइबर सेल की टीम

शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम सेल के प्रभारी सुंदरम शर्मा ने कार्रवाई शुरू कर दी और सबसे पहले आरोपी संजय के बैंक अकांउट को सीज करवा दिया और उसके खाते में जमा 1,85,000 की धनराशि को होल्ड भी करवाया. इतना ही नहीं इसके बाद पीड़ित यशपाल को उसके 90 हजार रुपये वापस भी दिलाये गए. हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि इस तरह के केस में पैसों की बरामदगी बहुत कम देखने को मिलती है लेकिन हरिद्वार साइबर सेल द्वारा सही समय पर कार्रवाई से पीड़ित यशपाल के पैसों की बरामदगी हो गई है. इसके लिए यशपाल ने हरिद्वार साइबर सेल का आभार भी व्यक्त किया है. वहीं, एसएसपी ने यह भी कहा कि पैसे के लालच के चक्कर में आकर लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं, उन्होंने आमजन से अपील की है कि वो इस तरह से धन कमाने के लालच में ना पड़े.

यशपाल के वापस मिल गये पैसे 

साइबर ठगी के काफी मामले सामने आते हैं, मगर सभी मामलों का खुलासा नहीं हो पाता. यशपाल की किस्मत ही कही जा सकती है कि साइबर सेल द्वारा इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई और यशपाल को अपने पैसे भी वापस मिल गए. नहीं तो साइबर ठगी करके लोग फरार हो जाते हैं और पीड़ित और पुलिस हाथ मलती रह जाती है.

ये भी पढ़ें.

मेला सुरक्षा अधिकारी का बड़ा बयान, आंकड़ों से साबित होता है कि हरिद्वार कुंभ से संक्रमण फैलने की बात गलत

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: पत्नी घर छोड़ कर गई तो पति ने ससुराल में जाकर की बमबाजी, पूरा इलाका हुआ धुआं-धुआं
पत्नी घर छोड़ कर गई तो पति ने ससुराल में जाकर की बमबाजी, पूरा इलाका हुआ धुआं-धुआं
UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget