एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: अपहरण के बाद चार साल के मासूम बच्चे की हत्या, दलदल में पड़ा मिला शव, पड़ोसी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चार साल के मासूम बच्चे के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा आरोपी अभी फरार है.

ग्रेटर नोएडा. सूरजपुर थाना क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव से अपहृत चार साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे का शव जंगल में दलदल से बरामद किया है. बच्चा 24 जनवरी को अपने घर के बाहर से लापता हो गया था. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पड़ोसियों ने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया था और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. बच्चे की लाश को दलदल में ही छिपा दिया था. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

सूरजपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी भी फरार है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर ही बच्चे का शव बरामद किया है.

घर के बाहर लापता हो गया था बच्चा चार वर्षीय रितिक गुलिस्तानपुर गांव में अपने घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था. माता-पिता ने लापता बच्चे हो आसपास काफी तलाश किया, उसका कुछ पता नहीं चला. माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका. पुलिस ने शक के आधार पर एक पड़ोसी अनिल को उठाया और सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ में उसने बच्चे के अपहरण की बात कबूली.

अनिल ने बताया कि उसने अपने साथी विजय के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण कर लिया था. अपहरण के बाद वो फिरौती मांगने वाले थे, लेकिन परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दी. शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हो गयी. इसीलिए डर की वजह से उन लोगों ने उसी दिन बच्चे की गला दबकर हत्या कर दी और बच्चे के शव को जंगल में एक दलदल में फेंक दिया. मुख्य आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पुलिस दूसरे आरोपी विजय की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें:

ईडी के सवालों से बचने के लिये गायत्री प्रजापति ने 3 दिन में गढ़े 30 बहाने, अफसरों को खूब छकाया

Prayagraj: सेना के हवलदार की संदिग्ध हत्या में उलझी पुलिस, बार-बार युवती के बयान बदलने से पेचिदा हुआ मामला

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget