एक्सप्लोरर

नोएडा: विवाह समारोह में शामिल होने आये युवक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

नोएडा में अपराधी किस कदर बेखौफ हैं, इसकी बानगी देर शाम देखने को मिली। कुछ बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराध कम नहीं हो रहे हैं। देर शाम में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को उस वक्त गोली मार दी, जब वह शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था। युवक एक शादी में आया हुआ था, ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक को तीन गोलियां लगी हैं। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहने वाले राम कुमार गिरी सेक्टर पांच के हरौला गांव में एक शादी में आए हुए थे। जब वह विवाह समारोह से वापस आ रहे थे, तभी दो स्कार्पियो सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, फायरिंग के दौरान रामकुमार को तीन गोलियां लगीं, वहीं हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से भी हमला किया और मौके से फरार हो गये। रामकुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश का है, जिसके चलते युवक को गोली मारी गई है। घायल युवक द्वारा कुछ लोगों का नाम भी बताया गया है। जिसे लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जिस तरह से हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए युवक को गोली मारी, वह अपने आप में पुलिस की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget