एक्सप्लोरर

Coronavirus संकट के बीच Whatsapp का बड़ा फैसला, अब पांच नहीं सिर्फ एक बार ही कर सकेंगे मैसेज फॉरवर्ड

Coronavirus संकट के बीच Whatsapp का बड़ा फैसला, अब पांच नहीं सिर्फ एक बार ही कर सकेंगे मैसेज फॉरवर्ड। ये फैसला लेने के पीछे की मुख्य वजह फेक न्यूज पर लगाम कसना है। ताकि संकट की इस घड़ी में लोगों तक सही जानकारी पहुंचे।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने फॉरवर्ड मैसेज को लेकर नए लिमिट का ऐलान किया है। कोरोना वायपस संकट के बीच  गलत खबरें और जानकारियां फैलने से रोकने के लिए व्हाट्सएप ने फॉरवर्ड मैसेज के नियमों में बदलाव किया है। इस फैसले के बाद अब व्हाट्सएप पर ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले मैसेजेज को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगा। इससे पहले व्हाट्सएप में एक बार में संदेश भेजने की सीमा पांच लोगों या समूहों तक सीमित थी। व्हाट्सएप के इस फैसले को दुनियाभर में एकसाथ लागू किया जा रहा है।

whatsapp

कंपनी ने कहना है कि जो भी मैसेज ज्यादा फॉरवर्ड किए गए होंगे, उन्हें अब सिर्फ एक बार ही किसी को फॉरवर्ड किया जा सकेगा। ज्यादा फॉरवर्ड किए गए मैसेज का मतलब है, ऐसा कोई मैसेज जो पांच बार से ज्यादा बार फॉरवर्ड किया जा चुका है।

whatsapp-new-feature

इससे पहले फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए व्हाट्सएप ने मैसेज के साथ-साथ जानकारी देने की भी शुरुआत की थी कि इसे फॉरवर्ड किया गया है या नहीं। फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग ऐप व्हाट्सएप का कहना है कि कोरोना वायरस संकट के बीच आपस में जुड़े रहने के लिए लोग व्हाट्सएप का सक्रियता से उपयोग कर रहे हैं। ऐसे समय में गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए उसने यह नया फीचर पेश किया है। व्हाट्सएप की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनियाभर के सरकारें फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही हैं।

whatsapp

वहीं, व्हाट्सएप पर मैसेज फॉरवर्ड को लेकर कंपनी ने कहा है कि हम जानते हैं कि यूजर्स व्हाट्सएप के जरिए जरूरी जानकारियां एक-दूसरे को फॉरवर्ड करते हैं। इसमें फनी वीडियोज से लेकर मीम्स समेत कई मैसेजेज होते हैं। व्हाट्सएप के मुताबिक, हाल ही के दिनों में व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड मैसेज (Whatsapp Forward Messages) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में ये गलत जानकारी या कहें फेक न्यूज फैलाने का भी काम कर सकते हैं। इसी वजह से किसी भी प्रकार के मिस इनफॉर्मेशन को रोकने के लिए मैसेज को रोकना जरूरी है।

World-coronavirus

हालांकि, कंपनी ने ये भी स्पष्ट किया कि मैसेज फॉरवर्ड कोई गलत बात नहीं है, लेकिन ये फैसले फेक न्यूज पर लगाम कसने के लिए लिया गया है। इस बदलाव के अलावा व्हाट्सएप कई NGO, सरकारों और WHO के साथ भी मिलकर भी काम कर रहा है, ताकि कोरोना संकट (Coronavirus) में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें:

इन खास फीचर्स को जल्द लेकर आ रहा है Whatsapp, फेक मैसेजेज पर भी लगाम कसने की तैयारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget