एक्सप्लोरर

Coronavirus Effect: Senior citizens, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए राहत की खबर, मिलेगी तीन महीने की एडवांस पेंशन

Coronavirus Effect: Senior citizens, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए राहत की खबर है, कोरोना की वजह से केंद्र ने पेंशनधारकों को तीन महीने की एडवांस पेंशन देने का फैसला लिया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दुनियाभर में कोहराम मचा रहे जानलेवा कोरोना वायरस (Cornavirus) की वजह से हर सेक्टर बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए भारत सरकार हर मुमकिन कोशिशों में जुटी है। इस बीच पेंशनधारकों को कोरोना की वजह से लागू लॉकाडउन के दौरान दिक्कतें न झेलनी पड़ें, इसके लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से केंद्र सरकार के पेंशनधारकों को तीन महीने की एडवांस पेंशन दी जाएगी। जिसमें अप्रैल के पहले हफ्ते में तीन करोड़ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को तीन महीने की अग्रिम पेंशन देने का फैसला लिया गया है।

NSP के तहत 2.98 करोड़ लाभार्थियों को मिलती है पेंशन

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSP) के तहत गरीब वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को मासिक पेंशन दी जाती है। ये कार्यक्रम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत आता है। जिसके तहत 2.98 करोड़ लाभार्थियों को पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हो रखा है। इसके लिए पेंशनधारकों को कोई दिक्कत न हो। इसलिए केंद्र सरकार ने सभी 2.98 करोड़ लाभार्थियों अप्रैल के पहले सप्ताह तक तीन महीने की पेंशन देने फैसला लिया है।

प्रति माह किसको कितने मिलते हैं पैसे

NSP के मुताबिक, 60-79 वर्ष की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को 200 रुपये प्रति माह मिलते हैं, जबकि 80 वर्ष व उसके अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। वहीं, 40-79 वर्ष की आयु की विधवाओं को 300 रुपये प्रति माह मिलते हैं, जबकि इससे अधिक की आयु वाली विधवाओं को 500 रुपये प्रति माह मिलते हैं। 79 वर्ष की आयु तक के दिव्यांगों को 300 रुपये और 80 वर्ष व उससे अधिक उम्र वालों को 500 रुपये प्रति माह मिलते हैं।

वित्त मंत्री ने किया 1.7 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान

बता दें कि कोरोना संकट के बीच गुरुवार को वित्त मंत्री सीतारमण ने 1.7 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था। इसके तहत उन्होंने कई बड़े ऐलान करते हुए कहा था कि कोरोना की जंग के दौरान मेडिकल टेस्‍ट, स्‍क्रीनिंग समेत अन्य मेडिकल जरूरतों के लिए राज्‍य सरकारों को डिस्ट्रिक्‍ट मिनरल फंड के इस्तेमाल की छूट गई है। कोरोना के इलाज में प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से अहम भूमिका अदा कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को 50 लाख का बीमा कवर भी दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को खाद्य राहत पैकेज भी देने का ऐलान किया गया है। कोरोना के संकट के बीच सरकार अगले तीन महीने तक 5 किलोग्राम अतिरिक्त राशन मुहैया कराएगी। साथ ही, लोगों को अपनी पंसद की एक किलो दाल भी मुफ्त दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: खाद्य पदार्थों के आपूर्ति हेतु सामाजिक संगठन आए आगे, बोले- कोरोना को धोना है

Coronavirus के लक्षण हैं आम, अगर शरीर में हो रही है ये दिक्कत;तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget