एक्सप्लोरर

नोएडा: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 483 नए केस, अब तक 97 मरीजों की हो चुकी है मौत

यूपी के नोएडा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 483 नए मामले सामने आए हैं. संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है. 

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार को कोविड-19 के अब तक एक दिन में सर्वाधिक 483 मामले सामने आए. नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 28,439 हो गई है. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार नोएडा में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2,027 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 57 और संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई. जिले में अब तक 26,315 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं. गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 97 मरीजों की मौत हो चुकी है.

तेजी से बढ़ रहे हैं केस 
इस बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यूपी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,510 नए मामले सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 हो गई है. प्रदेश में 4,517 लोग इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 है. संक्रमण की वजह से अब तक 9,376 लोगों की मौत हुई है. रविवार को प्रदेश में 2,10,121 सैंपल की जांच की गई. 

सीएम योगी हुए कोरोना संक्रमित 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा कि, "शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है." उन्होंने कहा "मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं. सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं." सीएम योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि, "प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वो अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें." 

ओपीडी सेवाएं बंद करने का फैसला
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सात जिलों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है. अत्यंत जरूरी सर्जरी को छोड़कर शेष सभी प्रकार के ऑपरेशन टालने के निर्देश दिए गए हैं. असाध्य रोगियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सरकार ने ऐसे रोगियों के इलाज की सुविधा पहले की तरह ही जारी रखने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 

कोविड पॉजिटिव सीएम योगी आदित्यनाथ में हैं कोरोना के ये लक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget