एक्सप्लोरर

यूपी: बांदा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, कूड़ा फेंकने के विवाद में सिपाही, उसकी बहन व मां की हत्या

बांदा में ट्रिपल मर्डर केस से सनसनी फैल गई. कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में सिपाही और उसकी मां व बहन की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में मृतक सिपाही के चचेरे भाई समेत चार की गिरफ्तारी की है.

बांदा: बांदा शहर के गायत्री नगर मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार की आधी रात को कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद के बाद एक सिपाही, उसकी बहन और मां की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने बताया, "बांदा शहर के गायत्री नगर मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद के बाद प्रयागराज जिले के नैनी थाना में तैनात सिपाही अभिजीत वर्मा, उसकी बहन निशा वर्मा और मां रमावती की कुल्हाड़ी, लाठी और तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई है."

तिहरे हत्याकांड में चार गिरफ्तार

उन्होंने बताया, "इस सिलसिले में मृत सिपाही के चचेरे भाई देवराज, शिवपूजन, बबलू और उनकी बहन को करीब दो बजे रात में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों शवों को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है."

सीओ ने बताया कि "सिपाही अभिजीत, उसकी बहन व मां को बचाने में अभिजीत के साथी दिलीप को भी हमलावरों ने घायल कर दिया है. दिलीप झगड़े की सूचना पर दोनों पक्षों में समझौता कराने वहां पहुंचा था. बीच बचाव करने में उसे गंभीर चोट आई है. उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज गया है."

मिश्रा ने बताया, "घटना की जानकारी मिलने पर बांदा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा और जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. फिलहाल तिहरे हत्याकांड की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन, घाटों पर छठ व्रतियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget