एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' बयान पर कांग्रेस MLA आराधना मिश्रा ने किया विरोध, जानें क्या कहा

UP News: महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने किनारा किया है. उन्होंने कहा कि महाकुंभ पर सवाल उठाना उचित नहीं है.

UP Assembly Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र और महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी. महाकुंभ को सनातन धर्म का समागम बताते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि इस पर सवाल उठाना उचित नहीं है. आराधना मिश्रा ने बुधवार को कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा समागम है. यह हम सबकी विश्वास और आस्था से जुड़ा हुआ है. दुखद घटना हुई, जिसमें सरकारी आंकड़ों के अनुसार तीस लोगों की मौत हुई है, इस पर हम सबकी संवेदना है, लेकिन इतने बड़े समागम पर सवाल उठाना सही नहीं है.

महाकुंभ को एक धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन बताते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि इस तरह के समागमों को लेकर कोई भी नकारात्मक बयान देना न केवल अनुचित है, बल्कि यह लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है. इतने बड़े समागम में लाखों लोग शामिल होते हैं, जो सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है, उस पर सवाल उठाना न केवल गलत है, बल्कि यह समाज में अस्थिरता उत्पन्न करने वाला है.

उर्दू भाषा को लेकर हुई बहस पर चर्चा पर दी प्रतिक्रिया
वहीं, यूपी विधानसभा के बजट सत्र और सत्र के पहले दिन उर्दू भाषा को लेकर हुई जोरदार बहस पर आराधना मिश्रा ने कहा कि यह संदर्भ जो था, वह विधानसभा के अंदर इस्तेमाल की जाने वाली पांच भाषाओं के प्रावधान से संबंधित था. यह कतई इस बात का संदर्भ नहीं था या चर्चा नहीं थी कि स्कूलों में शिक्षा अंग्रेजी में, हिंदी में, संस्कृत में, या उर्दू में दी जाएगी. इस पर कोई चर्चा ही नहीं थी. मुझे लगता है कि कहीं न कहीं यह पूरा मामला एक एजेंडे के तहत दूसरी दिशा में मोड़ दिया गया.

उन्होंने आगे कहा कि अगर इससे किसी की भी भावनाओं को आहत करती है तो ऐसी भाषा सदन के अंदर नहीं इस्तेमाल होनी चाहिए और उसे निकाल देना चाहिए. वहीं, सदन में आज उठाए जाने वाले मुद्दों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हम सब लोगों ने अपने-अपने विभिन्न नियमों में अपनी बातें रखी हैं. कुंभ पर भी चर्चा का विषय रखा गया है और जैसे-जैसे सदन चलेगा, हमारे मुख्य मुद्दे जैसे कि किसानों के, नौजवानों की, बेरोजगारी का, और महंगाई के, इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के बयानों पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- 'इनका हाजमा हुआ खराब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget